चित्रकूट । उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 के सौ दिन पूरे होने पर प्रदेश में 35 करोड़ पोधरोपण महाभियान की शुरुआत चित्रकूट से करने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 142 करोड़ की विकास योजनाओं का भी लोकार्पण किया। उन्होंने पर्यावरण प्रेमी भैयालाल यादव को पौधा देकर सम्मानित किया और योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों वितरित किए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वन महोत्सव के कार्यक्रम पर उत्तर प्रदेश में एक साथ करोड़ो वृक्ष लगाने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की तपोभूमि को कोटि कोटि नमन करता हूं। हम सबका सौभाग्य है कि उस कालखंड में यहां की धरती को भगवान श्राराम ने सबसे पवित्र धरती माना था। त्रेता युग मे यह पूरा क्षेत्र वनों से आच्छादित रहा होगा। जंगलों की कटान से सूखा या अतिवृष्टि की स्थित देखने को मिलेगी। यहां कोदंड वन की स्थापना की जा रही है । भगवान राम का धनुष भी कोदंड है और यहां कामतानाथ का पर्वत भी धनुषाकार है। भगवान राम के इस धाम के संरक्षण की जिम्मेदारी हमारी है, जो वन यहां बनाया जा रहा है, उसमें रामायण कालीन सभी वृक्ष लगाने की व्यवस्था है।

उन्होंने कहा कि रोपवे निर्माण में आगे बढ़ रहे हैं, तुलसीदासजी की जन्मभूमि राजापुर में पर्यटन के तहत विकास होगा। चित्रकूट में बाइपास को भी बढ़ाने का कार्य तेजी से करें और टाइगर रिजर्व भी दे रहे हैं। अब यहां डकैत नहीं पैदा होंगे बल्कि टाइगर गुर्राएगा। प्राकृतिक खेती के जीवा अमृत और घन जीवामृत के माध्यम से खेती किसानों को करनी चाहिए। इसके लिए सरकार विभागों के माध्यम से निःशुल्क ट्रेनिक और बीज उपलब्ध कराएगी।

चित्रकूट से शीघ्र ही वायुसेवा भी शुरू होने जा रहा है। चित्रकूट डकैतों के चंगुल से मुक्त हुआ है और चित्रकूट का विकास हो रहा है। 12सौ से अधिक बेसिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यालयों में लाइब्रेरी बन जाये। यहां पानी का कभी भीषण संकट होता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर नल योजना का शुभारंभ कियाग्ँ है। उसको जल्दी ही आपको आर ओ का पानी आपके घर मे पहुचायेंगे। लेकिन हमको जल संरक्षण भी करना होगा।
हमको वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से गांव गांव में जल संरक्षण करना होगा। हर गांव में अमृत सरोवर बनना चाहिए। ब्लॉक स्तर और जनपद स्तर में अमृत सरोवर को लेकर प्रतियोगिता कराए और कंपटीशन करना होगा, जिला अस्पताल में डायलिस यूनिट का लोकार्पण और जिले की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलॉन्यास किया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
