City News Uttar Pradesh
ज़हर फैक्ट्री पर पुलिस का प्रहार: माफिया का 'सिंडिकेट' बेनकाब, लाखों का माल बरामद
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

ज़हर फैक्ट्री पर पुलिस का ‘प्रहार’: माफिया का ‘सिंडिकेट’ बेनकाब, लाखों का माल बरामद

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले “बड़े अवैध कारोबार का पर्दाफाश” हुआ है। कोतवाली नगर क्षेत्र के रब्बानिया नगर में एक मकान के अंदर कथित तौर पर नकली और अपमिश्रित गुटखे की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, जहां से तैयार और अर्द्धनिर्मित गुटखे का जखीरा बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया।

ज़हर फैक्ट्री पर पुलिस का प्रहार: माफिया का 'सिंडिकेट' बेनकाब, लाखों का माल बरामद पुलिस की कार्रवाई में आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से करीब दो लाख रुपये कीमत का तैयार माल, गुटखा बनाने की सामग्री और विभिन्न ब्रांडों के रैपर बरामद किए गए हैं। इस खुलासे के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि आखिर यह कथित कारोबार कब से चल रहा था और इसका नेटवर्क किन-किन इलाकों तक फैला हुआ था। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रब्बानिया नगर निवासी बाबूलाल अपने मकान में अवैध रूप से गुटखा तैयार कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारा।

ज़हर फैक्ट्री पर पुलिस का प्रहार: माफिया का 'सिंडिकेट' बेनकाब, लाखों का माल बरामद दबिश के दौरान मकान के अंदर गुटखा निर्माण से जुड़ी सामग्री मिलने पर पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया। तलाशी में तैयार और अर्द्धनिर्मित गुटखा, पैकिंग सामग्री और रैपर बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपने मकान में ही गुटखा तैयार कर रहा था। तैयार माल को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर मुनाफा कमाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले शॉर्ट सर्किट से उसकी मशीन जल गई थी, जिसे उसने कबाड़ में बेच दिया। इसके बावजूद वह दोबारा नई मशीन लगाकर इस कारोबार को आगे बढ़ाने की तैयारी में था।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद का ऐलान : कोरोना जहां जहां चलेगा मेरा “साया” साथ होगा ! …

खबर का असर : कन्याओं का लगेगा दो दिवसीय महामेला …

City News Uttar Pradesh

बांदा : कोरोना काल में “देवदूत” सा बन उभरे महेंद्र सिंह गौतम ! …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें ग्रामीणों को दिया मंत्र : “स्वच्छता पर्मोधर्मः”

City News Uttar Pradesh

अलीगढ़ शराब कांड : कांग्रेस ने उठाई मांग, जहरीली शराब माफियाओं किया जाए को कानून के हवाले …

कांग्रेस ने कांशीराम की विचारधारा को बनाया आंदोलन: शुरू किया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़