City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : चार साल की मासूम के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए, सीएम योगी ने भेजी 10 लाख की मदद, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

गोरखपुर। सोशल मीडिया पर गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने लिवर की समस्या से जूझ रही चार साल की बेटी शिवा पांडेय की मदद का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री ने बेटी के इलाज के लिए 10 लाख रुपये की मदद की है। इस मदद के बाद परिजनों को उम्मीद है कि अब उनकी बेटी का लिवर ट्रांसप्लांट हो जाएगा। बेटी के लीवर के लिए पिता अपना लीवर दान भी कर रहे हैं। मौजूदा समय में चार साल की मासूम दिल्ली के लीवर एंड बिलियरी साइंस इल्बस हॉस्पिटल में भर्ती है।


जानकारी के मुताबिक पादरी बाजार के रहने वाले सत्येंद्र पांडेय परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। वह दिल्ली में प्राइवेट करते हैं। बेटी शिवा का इलाज वह पिछले छह महीने से करा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान सत्येंद्र के माता पिता की मौत भी अप्रैल माह के पहले सप्ताह में हो गई। इस बीच बेटी की तबीयत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद शिवा के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टरों ने 20 लाख रुपये की खर्चा बताया।

शिवा का इलाज दिल्ली के वसंत कुंज स्थित इंस्टीट्यूट आफ लीवर एंड बिलियरी साइंस हॉस्पिटल में के पीडियाट्रिक हेप्टालजी वार्ड में बेड नंबर -18 पर डॉ विक्रांत सूद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हर दिन 40 से 30 हजार रुपये का खर्च आ रहा। परेशान हाल सत्येंद्र ने अपने परिचित साहित्यकार दयानंद पांडेय को कॉल किया। दयानंद पांडेय अपने फेसबुक वॉल पर सत्येंद्र का नाम,अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर शेयर करते हुए लोगों से अपील की।


– सोशल मीडिया पर विदेशों से भी मांगी गई शिवा के लिए मदद
सोशल मीडिया पर पर बेटी शिवा के लिए मदद मांगी गई। तंजनिया में रहने वाली लेखिका प्रियंका ओम ने मार्मिक संदेश वायरल किया। उनके अलावा कई लोगों ने भी उसे शेयर करके मदद मांगी। इसका नतीजा यह रहा कि शिवा के पिता के अकाउंट में तकरीबन 8.60 लाख रुपये पहुंच चुके थे।


– वायरल पोस्ट सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आ गया। इसके बाद शिवा के उपचार के लिए अस्पताल से इस्टीमेट मांगा गया। बुधवार को अस्पताल ने 20 लाख रुपये का इस्टीमेट दिया, जिसे मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी को भेजा गया। उन्होंने 10 लाख रुपए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृत किए जाने की सूचना दी है। इस पर परिजनों के खुशी का ठीकाना नहीं है। परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों के लिये खुशी : अब ज्यादा पौष्टिक और सेहतमंद बनेगा लाल कठिया गेहूं

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का ‘पेपर लीक’ पर बड़ा प्रहार: छात्रों का ‘भविष्य’ बेच रही भाजपा सरकार

Admin Team

खाकी पर दाग: इंस्पेक्टर-दरोगा ने 50 किलो लूटी चांदी, दोनों गिरफ्तार, चेकिंग के बहाने वारदात को दिया अंजाम

यूपी : मनरेगा मजदूरों के लिए बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आई प्रदेश सरकार, श्रमिकों की आय बढ़ाने के लिए करेगी यह काम

ओवरब्रिज की रेलिंग से फंदा लगाकर वृद्ध ने की खुदकुशी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

ब्रेकिंग न्यूज़