26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
एआरएम ने रोडवेज बस स्टैंड व वर्कशाप के बाहर अतिक्रमणकारियों की सूची एसपी को भेजी
उत्तर प्रदेश

एआरएम ने रोडवेज बस स्टैंड व वर्कशाप के बाहर अतिक्रमणकारियों की सूची एसपी को भेजी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रोडवेज बस स्टैंड व वर्कशाप के बाहर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए एआरएम ने नगर पालिका सहित एसपी को पत्र भेजा है। निगम अधिकारियों के आदेश के बाद भी जबरन कब्जा जमाए नौ दुकानदारों की नाम सहित सूची भेजी है।
पिछले दिनों शासन ने बस स्टैंड के आसपास अवैध अतिक्रमण को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। निगम अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजने के निर्देश दिए थे। शासन के आदेशों के बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटवाने के लिए कार्रवाही शुरू कर दी है।

एआरएम परमानंद ने बताया कि दुकानदारों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन दुकानदारों ने न ही कोई जवाब दिया और न ही अतिक्रमण हटाया। उन्होंने नौ दुकानदारों के विरुद्ध नाम सहित सूची एसपी व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
बताया कि यह दुकानदार बस स्टैंड व कार्यशाला के बाहर फुटपाथ पर कब्जा कर फल व खान पान की दुकान खोले हुए हैं। कुछ लोग ठेला लगाकर मनमानी रेट पर स्टैंड व बसों में पानी की प्लास्टिक की बोतलें बेच रहे हैं। इनके पास बोतल नष्ट करने वाली कटिंग मशीन भी नहीं है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : दो महिला समेत पांच गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से बुलाई गई थीं युवतियां ….

City News Uttar Pradesh

पावर कारपोरेशन के प्रति इंजीनियर संघ में करेंट : दी चेतावनी ! …

City News Uttar Pradesh

गौ-तस्करी करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक में लदे गौवंशो को किया गया बरामद

पुलिस की तत्परता: मंदिर में गिरी सोने की चेन खोजकर महिला को सौंपी, हुई सराहना

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा ने स्वास्थ्य सेवाओं में जताई सख्त नाराजगी: लापरवाह ब्लॉकों को फटकार

City News Uttar Pradesh

संतान सप्तमी पर महिलाओं नें रखाव्रत : संतान प्राप्ति सुख की किया कामना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़