
- शरद मिश्रा
बांदा। कहते हैं ‘सेवा ही सबसे बड़ा धर्म’ है, और इस ‘धर्म को सार्थक’ करने का ‘इतिहास रच’ रह रहे हैं भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह।
दलजीत सिंह के निर्देश पर तिंदवारी विधानसभा का ग्राम सिंधनकलां पंचायत भवन एक दिन के लिए नेत्र अस्पताल बन गया। गरीबों की आंखों में नई रोशनी का सपना जगा।
पूर्व विधायक दलजीत सिंह के छोटे भाई नंदू सिंह के नेतृत्व में आयोजित विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर ‘जनसेवा की मिसाल’ बन गया। सुबह से ही शिविर में ग्रामीणों की लंबी कतारें लग गईं। बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी अपनी ‘आंखों की जांच’ कराने पहुंचे।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 194 लोगों की बारीकी से आंखों की जांच की। जांच में जिन 84 लोगों की नजर कमजोर मिली,उन्हें मौके पर ही निःशुल्क चश्मे दिए गए, तो वहीं मोतियाबिंद से लगभग अंधकार में जा चुके 38 मरीजों के लिए आशा की नई किरण जगी।
इन सभी 38 मरीजों को बेहतर इलाज और निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट स्थित जानकीकुंड अस्पताल भेजा गया। गांव के लोगों ने कहा, “पैसे के अभाव में हम शहर नहीं जा पाते थे,आज गांव में ही जांच और चश्मा” मिल गया, यह हमारे लिए दलजीत भइया की “बहुत बड़ी मदद” है।
दरअसल, पूर्व विधायक दलजीत सिंह का मानना है कि आर्थिक तंगी किसी के इलाज में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी सोच को वह “गांव-गांव” तक पहुंचा रहे हैं। यह सिर्फ एक शिविर नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के “जीवन में रोशनी” भरने का संकल्प है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
