30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
आठ करोड़ का 'मंडी घोटाला': भ्रष्टाचार का 'किला' ढहना शुरू, दो अफसर गिरफ्तार, कई और रडार पर ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

आठ करोड़ का ‘मंडी घोटाला’: भ्रष्टाचार का ‘किला’ ढहना शुरू, दो अफसर गिरफ्तार, कई और रडार पर ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट की बहुचर्चित कर्वी विशिष्ट मंडी निर्माण परियोजना अब केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि कथित करोड़ों के भ्रष्टाचार की ऐसी कहानी बन गई है, जिसकी परतें खुलने के साथ कई बड़े सवाल सामने आ रहे हैं। करीब आठ करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच में अब आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने दो तत्कालीन अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। सबसे बड़ा प्रश्न अब यह है कि क्या यह खेल केवल दो अधिकारियों तक सीमित था, या इसके पीछे फैसले लेने वाली पूरी श्रृंखला की भी जांच होगी?

आठ करोड़ का 'मंडी घोटाला': भ्रष्टाचार का 'किला' ढहना शुरू, दो अफसर गिरफ्तार, कई और रडार पर ?बुंदेलखंड विकास निधि से वर्ष 2014 में कर्वी विशिष्ट मंडी परियोजना को मंजूरी मिली। उस समय केंद्र में कांग्रेस और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। निर्माण का ठेका मेसर्स ग्लेयर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, गाजियाबाद को दिया गया। लेकिन निर्माण शुरू होते ही गुणवत्ता, भुगतान और कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतों का सिलसिला शुरू हो गया। लखनऊ मंडी निदेशालय की जांच के बाद ठेकेदार कंपनी को दो बार ब्लैकलिस्ट किया गया और नया टेंडर जारी करना पड़ा। इससे यह स्पष्ट हुआ कि परियोजना को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज हुई थीं।

आठ करोड़ का 'मंडी घोटाला': भ्रष्टाचार का 'किला' ढहना शुरू, दो अफसर गिरफ्तार, कई और रडार पर ?इसके बाद भाजपा सरकार के दौरान वर्ष 2019 में तत्कालीन मंडी सचिव डीपी सिंह की रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन डीडीसी लालचंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना बाद में ईओडब्ल्यू को सौंप दी गई। लंबी जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने दो तत्कालीन अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई संकेत देती है कि जांच एजेंसी मामले को गंभीरता से आगे बढ़ा रही है। अब निगाह इस पर है कि क्या जांच केवल इन्हीं गिरफ्तारियों तक सीमित रहेगी या फाइलों पर हस्ताक्षर करने वाले, गुणवत्ता की निगरानी करने वाले और भुगतान प्रक्रिया से जुड़े अन्य जिम्मेदारों की भूमिका भी जांची जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव बोले- अखिलेश भैया संभालेंगे नेताजी की सियासी विरासत

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस में CWC की जगह अब स्टीयरिंग कमेटी का एलान: खड़गे ने 47 सदस्यीय टीम बनाई, सोनिया-राहुल समेत 47 नेताओं का है नाम; पार्टी के बड़े फैसले यही करेगी

City News Uttar Pradesh

बोर्ड परीक्षा सिर पर होने से थी परेशान : इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

City News Uttar Pradesh

पुलिस की घेराबंदी देख गांजा तस्कर ने चलाई गोली, मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यूपी : सीएम योगी के निर्देश, छापामारी कर जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी लगाए रोक, आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर और रासुका लगाकर की जाए सख्त कार्रवाई …

अछरोड़ बालू खदान : पूर्व सांसद भैंरो मिश्रा के नाम का सहारा ले कर हो रहा अवैध खनन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़