- विनोद मिश्रा
बांदा। पर्व सीजन मोहर्रम, स्वतन्त्रता दिवस, कजली मेला को दृष्टिगत रखते हुये कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु जिला पीस कमेटी की बैठक डीएम आनन्द कुमार सिंह नें की।निर्देश दिये की इन पर्वों में सब कुछ पीस फुल रहे !

जिलाधिकारी नें जनता से भी अपील किया कि शासन की गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत मोहर्रम में ताजिया, जुलूस पूर्णतः प्रतिबन्धित है। इसलिए जुलूस का आयोजन न किया जाए। घरों में फातिहा पढ़ें। त्यौहार में आपसी सौहार्द कायम रखे। यदि कहीं प्रशासन की जरूरत हो तो उच्चाधिकारियों को अवगत करायें। किसी तरह की अफवाह में न आये।

जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि साफ-सफाई, नाला एव नालियों की सफाई हर दशा में कल तक करा लें। सुअर पालकों को निर्देशित करें कि आवारा सुअर को बाड़े में बन्द करें। अधिशाषी अभियन्ता जल संस्थान को त्यौहार में दो टाइम सुबह और शाम की बेला में जलापूर्ति करने एवं जहां पर टैंकर की आवश्यकता हो वहां टैंकर से पानी उपलब्ध करानें को कहा।अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया गया कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति होनी चाहिए।सुनिश्चित करायी जाय।

जिलाधिकारी नेंसभी उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया कि त्यौहार में भ्रमणशील रहते हुये अपने क्षेत्रों में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र प्रताप चौहान, सभी उपजिलाधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, अधिशाषी अभियन्ता जल संस्थान, समस्त थानाध्यक्ष, जनपद के सम्भ्रान्त नागरिक शोभाराम कश्यप, राजकुमार राज, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वहीद, इमरान अली, सैयद अली मंजर, डा. शोएब आदि उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
