City News Uttar Pradesh
जिले में मची चौरा-चौरी शताब्दी महोत्सव की धूम
उत्तर प्रदेश

जिले में मची चौरा-चौरी शताब्दी महोत्सव की धूम …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में ‘‘चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव’’ की धूम रही। इस श्रृंखला में काकोेरी रेल घटना की वर्षगांठ के अवसर पर भूरागढ किले में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी आनन्द कुमार जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के द्वारा शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र द्वारा श्रृद्धान्जलि दी गयी। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। आर्यकन्या इण्टर काॅलेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुती तथा काकोरी नाट्य मंचन हुआ।देश भक्ति गीत की प्रस्तुतु तियां हुई।अखण्ड हिन्द फौज के वालेन्टियर्स द्वारा भी नाट्य मंचन हुआ।

जिले में मची चौरा-चौरी शताब्दी महोत्सव की धूम
जिलाधिकारी ने सम्बोधन मेंकहा कि 9 अगस्त, 1950 को पं राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में दस युवक सिर पर कफन बांधकर अग्रेजी सरकार को चुनौती देने के लिए काकोरी स्टेशन से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेन रोक अंग्रेजों का खजाना लूट लिया था। यह ब्रिटिश सरकार के लिए एक बडी थी ।

इसमें से 26 सितम्बर को राम प्रसाद बिस्मिल सहित 40 लोंगो को गिरफ्तार किया गया था और बारी-बारी से विभिन्न जगहों पर फांसी दी गयी थी। काकोेरी ट्रेन डकैती का भारत के क्रान्तिकारी आन्दोलन में एक विशिष्ट स्थान है। बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव 16 अगस्त तक जनपद के शहीद स्मारकों, स्थलों पर भव्यता के साथ मनाया जायेगा। शहीद स्थल विकसित भी होंगे।

जिले में मची चौरा-चौरी शताब्दी महोत्सव की धूम
अपर जिलाधिकारी संतोश बहादुर सिंह ने कहा कि आज जो आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसमें हमारे ज्ञात एवं अज्ञात शहीदों ने कुरबानियां दी । कहा कि हमें सामाजिक एकता एवं अखण्डता को बनाये रखना होगा।


मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि हम स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अवधेश कुमार निगम सहित जिला स्तरीय अधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षिकायें सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : साबित न हो रेत महल ! आंकड़ों की तुलनात्मक रिपोर्ट में घट रहा कोरोना संक्रमण।

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के निरीक्षण से बिजली विभाग में हड़कंप : कार्यवाई के निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना के कहर से प्रशासन में हलचल, आयुक्त के साथ भ्रमण एवं निरीक्षण …

बकरी विवाद बन गया क्या हत्या का कारण : पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बोले : जो राम से भागेगा वह मारा जायेगा, प्रभु सुमरन में ही जगत कल्याण

City News Uttar Pradesh

राम दरबार में तुलसी जयंती पर बही काव्य रसधार: सम्मानित किये गये साहित्यकार

ब्रेकिंग न्यूज़