City News Uttar Pradesh
आबकारी विभाग टीम ने मारा छापा : नकली शराब बरामद, दो दुकानें हुई सील ...
उत्तर प्रदेश

आबकारी विभाग टीम ने मारा छापा : नकली शराब बरामद, दो दुकानें हुई सील …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी क्षेत्र में एक ही लाइसेंसधारक की दो शराब की दुकानों में आबकारी विभाग की टीम ने छापे मारकर 27 पेटी नकली शराब, खाली शीशी और क्यूआर कोड बरामद किए हैं। दोनों दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सील कर दिया गया है।


दुकान मालिक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।कस्बा स्थित और लुकतरा गांव में स्थित श्याम सुंदर शिवहरे की शराब की दुकानों में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। दोनों दुकानों से 27 पेटी नकली शराब और भारी मात्रा में स्प्रिट, खाली शीशियां और लगभग 10 हजार क्यूआर कोड बरामद हुए।

आबकारी विभाग टीम ने मारा छापा : नकली शराब बरामद, दो दुकानें हुई सील ...
दोनों दुकानों को सील करके इनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। दुकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग ने बड़े अफसरों को लिखा है। एसडीएम ने भी इसकी संस्तुति की है।


जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों दुकानों में नकली शराब बनाई और बेची जाती थीं। गौरतलब है कि करीब एक माह पहले बेंदाघाट पुलिस चौकी क्षेत्र में नकली शराब से दो लोगों की मौत हो गई थी। इसी के बाद आबकारी विभाग दबाव में आया और छापेमार कार्रवाई शुरू की।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

आकाशीय बिजली का कहर : बिजली गिरने से मां- बेटे समेत तीन की मौत, कई लोग झुलसे, बूंदाबांदी के बीच हुई घटना

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस पार्टी ने घोषित किए कोआर्डिनेटर, बढ़ी हलचल

राजनीति : यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी बोले- भाजपा करेगी खतौली और मैनपुरी में हार की समीक्षा

City News Uttar Pradesh

पुलिस का गुड़ वर्क : पांच जादूगरनी चोरों को दबोचा, चार लाख के जेवर और नगदी बरामद

City News Uttar Pradesh

Banda- सरकार अब कचरे को बनायेगी अमृत, शासनादेश जारी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़