27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
यूजीसी के खिलाफ क्षत्रिय महासभा की हुंकार: लोकतांत्रिक 'संघर्ष' की 'चेतावनी'
उत्तर प्रदेश

यूजीसी के खिलाफ क्षत्रिय महासभा की ‘हुंकार’ : लोकतांत्रिक ‘संघर्ष’ की ‘चेतावनी’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की हालिया अधिसूचना को लेकर देशभर में उठ रहे विरोध के बीच अब सामाजिक संगठनों की आवाज भी मुखर होती जा रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र सरकार से यूजीसी की उक्त अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है। महासभा ने इस अधिसूचना को छात्र विरोधी, असंतुलित और संविधान की भावना के खिलाफ करार दिया है।

यूजीसी के खिलाफ क्षत्रिय महासभा की हुंकार: लोकतांत्रिक 'संघर्ष' की 'चेतावनी'

ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार को शिक्षा से जुड़े किसी भी निर्णय में सभी वर्गों के छात्रों के अधिकारों को समान रूप से ध्यान में रखना चाहिए। महासभा ने स्पष्ट किया कि वर्तमान यूजीसी अधिसूचना न तो निष्पक्ष है और न ही संविधान की भावना के अनुरूप है। इससे समाज के कुछ वर्गों के छात्रों के साथ अन्याय होने की आशंका बढ़ गई है। अखिल संगठन का कहना है कि यूजीसी की मौजूदा अधिसूचना छात्रों के अधिकारों के प्रति असंतुलित दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिससे सामाजिक असमानता को बढ़ावा मिल सकता है।

यूजीसी के खिलाफ क्षत्रिय महासभा की हुंकार: लोकतांत्रिक 'संघर्ष' की 'चेतावनी'

महासभा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जब तक यह अधिसूचना वापस नहीं ली जाती, तब तक संगठन लोकतांत्रिक, संवैधानिक और विधिक तरीकों से इसका विरोध करता रहेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉक्टर जगरूप सिंह परिहार, दीपू सिंह, ओपी सिंह परमार, धर्मनेंद्र सिंह कच्छवाह, अजय सिंह गौर, प्रशांत सिंह, उदय प्रताप सिंह डेविड, शिव विजय सिंह सहित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पालिका होगी सामान्य ? कांग्रेस से राजेश दीक्षित हो सकते है चेयरमैन उम्मीदवार !

City News Uttar Pradesh

यूपी के दो और जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील, अब 67 जिलों को पाबंदियों से राहत …

City News Uttar Pradesh

यूपी : चाचा शिवपाल ने अखिलेश का बढ़ाया मान, दिया नया राजनीतिक नाम, जनसभा में “छोटे नेताजी” कहकर पुकारा

City News Uttar Pradesh

रहस्यमयी मौत से सनसनी: तलाश में निकले परिजनों के उड़े होश, पानी में पड़ा मिला शव

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : पटरी दुकानदार क्या नगर पालिका की ठगी का शिकार!कौन सुने फरियाद।

City News Uttar Pradesh

Banda : राजकीय मेडिकल कालेज में लायलटेक संस्था का कमाल, कोरोना मरीजों के इलाज में सुधार ! …

ब्रेकिंग न्यूज़