- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें “मेरी माटी- मेरा देश अभियान” के तहत घर-घर पहुंच एक चुटकी मिट्टी तथा चावल कलश में संकलित कर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगा रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को अपनी विधान सभा के बड़ोखर मंडल के पचनेही सेक्टर अंतर्गत बूथ नंबर 278, 279, 280, 281 तथा 282 में उन्होंने यह अभियान चलाया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री निषाद ने कहा कि “मेरी माटी मेरा देश अभियान भारतीय एकता अखंडता का प्रतीक है” । हर घर से एक चुटकी अक्षत तथा मिट्टी कलशों में एकत्रित कर यह गांव से मंडल फिर जिला और क्षेत्र से होते हुए प्रदेश पहुंचेगी। प्रदेश भर से एकत्रित मिट्टी, चावल को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती से एक दिन पहले दिल्ली कर्तव्य पथ पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश के वीर सपूतों की स्मृति में मेरी माटी मेरा देश अभियान आजादी के अमृत काल में देश को एकता के सूत्र में पिरो रहा है। यह विकसित भारत और राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना को प्रगाढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। एकत्रित पवित्र मिट्टी से देश के वीर सपूतों की याद में दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण होगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू पाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तथा महोखर ग्राम प्रधान धीरेन्द्र सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हिमांशु सिंह, मंडल उपाध्यक्ष से विजय प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, सेक्टर संयोजक राकेश तिवारी, मंदीप तिवारी, अजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
