23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चुनाव प्रचार थमा : मतदान के लिये मंडी स्थल से रविवार को होंगी पार्टियां रवाना
उत्तर प्रदेश

चुनाव प्रचार थमा : मतदान के लिये मंडी स्थल से रविवार को होंगी पार्टियां रवाना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चला आ रहा चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे थम गया। वहीं कल रविवार को पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए शुक्रवार से ही अधिग्रहण किए गए वाहनों का एकत्रीकरण शुरू हो गया है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी आदि के लिए भी तहसीलकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पांचवे चरण में 20 मई को वोट डाले जाएंगे।

चुनाव प्रचार थमा : मतदान के लिये मंडी स्थल से रविवार को होंगी पार्टियां रवाना
Election campaign ends: Parties will leave from Mandi site for voting on Sunday

हालांकि चुनाव प्रचार के आज अंतिम दिन भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में गृह मंत्री अमित शाह नें जिला मुख्यालय में जन सभा की। उधर जिला प्रशासन पोलिंग पार्टियों को कल रविवार की सुबह से बूथों पर भेजने की तैयारी में जुट गया है। पोलिंग पार्टियों को बूथ तक ले जाने व वापस लाने के लिए पूर्व में अधिग्रहण किए गए वाहनों को मय चालक के साथ रवानगी स्थल पर लाना शुरु हो गया है। मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियों को सीलयुक्त ईवीएम को मंडी समिति में बने विधानसभावार स्ट्रांग रुम में जमा करनी होंगी। इसके लिए भी जिम्मेदारी और प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पूरे मंडी स्थल को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। इसके साथ ही ईवीएम की सुरक्षा अर्ध सैनिक बलों के हवाले रहेगी। स्ट्रांग रुम को प्रत्याशी या उनके नामित एजेंट की मौजूदगी में जिला निर्वाचन मजिस्ट्रेट और प्रेक्षक के सामने सील किया जाएग। जिसे 4 जून को मतगणना के दिन खोला जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खनन माफियाओं का दुस्साहस : खनिज टीम को घेरकर मौरंग लदा ट्रक छुड़ा ले गए दबंग, मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

विकास भवन में अचानक डीएम अनुराग को देख मचा हड़कंप, डीपीआरओ सहित 43 कर्मचारी मिले अनुपस्थित …

City News Uttar Pradesh

जल संरक्षण ‘घोटाला’: पुरस्कार की चकाचौंध में डूबे हजारों तालाब, आंकड़ों की माया उजागर

दुष्कर्म कांड में ‘कोर्ट’ का ‘हथौड़ा’: तीन दरिंदों को ‘बीस साल’ की कारावास, अर्थदंड भी ‘ठोका’

लापता किशोरी तीन माह बाद मांग में सिदूर भरकर पहुंची कोतवाली …

City News Uttar Pradesh

मंत्री अनिल और रामकेश नें अटल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण: पकड़ी गई खामियां !

ब्रेकिंग न्यूज़