23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विकास भवन में अचानक डीएम अनुराग को देख मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश

विकास भवन में अचानक डीएम अनुराग को देख मचा हड़कंप, डीपीआरओ सहित 43 कर्मचारी मिले अनुपस्थित …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी के निरीक्षण में मंगलवार को विकास भवन के सभी कार्यालयों में तैनात अफसर और कर्मचारियों की पोल खुल गई। सुबह सवा दस बजे जिला विकास अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी सहित 43 अफसर व कर्मी गैरहाजिर मिले। इससे खफा डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन काट दिया। साथ ही 24 घंटे में स्पष्टीकरण तलब किया है।

विकास भवन में अचानक डीएम अनुराग को देख मची अफरा-तफरी
जिलाधिकारी अनुराग पटेल मंगलवार को सुबह सवा 10 बजे अचानक विकास भवन पहुंच गए। उन्होंने जिला विकास अधिकारी डा.रवि किशोर त्रिवेदी के आफिस से निरीक्षण शुरू किया तो अफरा-तफरी मच गई। अन्य दफ्तरों के बाबुओं ने फोन से साथी कर्मचारियों व अधिकारियों को निरीक्षण की जानकारी दी, लेकिन फिर भी कई लोग नहीं पहुंच पाए।

विकास भवन में अचानक डीएम अनुराग को देख मची अफरा-तफरी

जिला विकास अधिकारी कार्यालय में डीडीओ डा.रवि किशोर त्रिवेदी सहित उर्दू अनुबादक राबिया बेगम, चालक रामबरन सिंह, अशोक कुमार निगम अनुपस्थित मिले। निरीक्षण कर डीएम निकले तो डीडीओ हाजिर हो गए। उन्होंने डीडीओ सहित सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने व स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।

विकास भवन में अचानक डीएम अनुराग को देख मची अफरा-तफरी

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय, लिपिक गीता कुशवाहा, डीपीएम वंश बहादुर ङ्क्षसह, शिवा दमेले,इरफान अहमद, महेंद्र कुमार, मिथलेश द्विवेदी गायब मिलीं। इन सभी का वेतन काटते हुए जवाब मांगा। समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता ङ्क्षसह, लिपिक फूलचंद्र, रज्जू ङ्क्षसह, अवधेश कुमार गुप्ता, अनूप तिवारी गायब रहे।

विकास भवन में अचानक डीएम अनुराग को देख मची अफरा-तफरी

उपायुक्त खाद्य कार्यालय में उपायुक्त खाद्य राधेश्याम अनुपस्थित मिले। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग व पीएमजीएसवाई कार्यालय के निरीक्षण एक्सईएन रजनीश कुमार,लिपिक राजेश कुमार निगम,चालक हीरा लाल, रामखिलावन, नीलम वर्मा तथा मीरा देवी एवं पीएमजीएसवाई में लिपिक ऋषि साहू, रती अहिरवार,चपरासी रहमत हुसैन तथा अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग में एसई सुरेश चंद्र अनुपस्थित मिले।

विकास भवन में अचानक डीएम अनुराग को देख मची अफरा-तफरी

उपदुग्धशाला विकास अधिकारी के यहां निरीक्षण में उपदुग्धशाला विकास अधिकारी रामशरण प्रजापति आफिस में अनुपस्थित मिले। मत्स्य विभाग में सहायक निदेशक मत्स्य ज्ञानेंद्र ङ्क्षसह गायब रहे। जिला पूर्ति कार्यालय में डीएसओ उबैदुर्ररहमान निरीक्षण के समय हाजिर हुए। परियोजना अधिकारी नेडा कार्यालय में पीओ ओपी शुक्ला, लिपिक सुखराम ङ्क्षसह अनुपस्थित मिले।

विकास भवन में अचानक डीएम अनुराग को देख मची अफरा-तफरी

जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार व एआर कापरेटिव कार्यालय में एआर राजेश कुमार, सहकारी निरीक्षक अरूण कुमार तिवारी, ग्राम सेवक कृषि खुर्शीद आलम व हरिश्चंद्र अनुपस्थित मिले। कौशल विकास मिशन में एमआइएस मैनेजर रामबदन पटेल तथा मोहम्मद शरीफ गैरहाजिर रहे। मनरेगा में वरिष्ठ सहायक मो. सगीर व जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में लिपिक शफीक खान,गजनफर हसन मौके पर नहीं मिले। डीएसटीओ के यहां अपर सांख्यकीय अधिकारी देव आनंद अनुपस्थित मिले। इन सभी का एक दिन वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।


– गंदे शौचालय देख हुए नाराज

डीएम अनुराग पटेल ने विकास भवन में गंदे शौचालय और दफ्तर देख कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डीडीओ डा.रवि किशोर त्रिवेदी से सभी सार्वजनिक शौंचालयों की साफ-सफाई प्रतिदिन कराने को कहा।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त आश्चर्य में : किसानों का धान भुगतान अटका, मामला उनको खटका

City News Uttar Pradesh

खेत सिंह खंगार की नई मूर्ति लगाने हेतु खंगार समाज नें डीएम को दिया ज्ञापन

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की विसात

टप्पेबाजों का शातिराना अंदाज : कार से कई लाख रुपये भरा बैग निकाल कर फरार

Banda : 100 साल से भी ज्यादा पुराना है मास्क का इतिहास…

City News Uttar Pradesh

केंद्र सरकार से यूपी को मिलेंगे 2.44 लाख करोड़: 72 लाख नए उद्यमी होंगे तैयार, पढ़िए बड़ी घोषणाएं

ब्रेकिंग न्यूज़