– पांच जनवरी को होगा नामावलियों का अंतिम प्रकाशन
– वोटर हेल्प लाइन एप पर भी किया जा सकता है आवेदन
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि निर्वाचक नामावलियों का आलेख प्रकाशन पहली नवम्बर, दावे एवं आपत्तियों के दाखिल करने की अवधि पहली से 30 नवम्बर, तक विशेष अभियान की तिथियां प्रथम 07 नवम्बर द्वितीय 13 नवम्बर,, तृतीय 21 नवम्बर, चतुर्थ 28 नवम्बर दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसम्बर तक होगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2022 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि एनवीएसपी पोर्टल पर एवं गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्प लाइन ऐप डाउनलोड करके आॅन लाइन आवेदन कर सकते हैं तथा अपने एवं अपनेे परिवार के सदस्यों की प्रविष्टियों का सत्यापन कर सकते हैं। आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेबिल ऐजेन्ट द्वारा एक बार मेें 10 और पूरी पुर्निक्षण अवधि में कुल 30 फार्म जमा कर सकते हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर निर्वाचक नामावली में अंकित मतदाताओं की समस्त प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्य किया जायेगा। अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज किये जायेंगे।

निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने, नाम अपमार्जित कराने, अशुद्ध प्रविष्टि को शुद्ध कराने के साथ ही विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के किसी भी मदतेय स्थल पर नाम स्थानान्तरित कराने के लिए मतदान केन्द्र पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारी तथा बीएलओ के पास मतदाता पंजीकरण केन्द्रों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। उप जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
