30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडल जेल में डीएम एवं एसपी का छापा: मुख्तार की बैरक की ली तलाशी
उत्तर प्रदेश

मंडल जेल में डीएम एवं एसपी का छापा: मुख्तार की बैरक की ली तलाशी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल जेल में मंगलवार की देर रात डीएम दीपा रंजन और एसपी अभिनंदन ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इससे हड़कंप मच गया। इसी जेल में माफिया मुख्तार अंसारी बंद है। करीब दो घंटे तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ बैरकों की तलाशी ली। फिलहाल कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

मंडल जेल में डीएम एवं एसपी का छापा: मुख्तार की बैरक की ली तलाशी
DM and SP raid in Mandal Jail: Mukhtar’s barrack searched

आपको बता दें की पिछले दिनों चित्रकूट जेल अधिकारियों की छापेमारी में अब्बास की पत्नी मिली थी। जो कई दिनों से अवैध तरीके से जेल में रह रही थी। जिसके पास मोबाइल आदि बरामद हुए थे। पुलिस को शक है कि अब्बास मोबाइल के जरिए गवाहों को धमका रहा था। इसके बाद सरकार ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की।

मंडल जेल में डीएम एवं एसपी का छापा: मुख्तार की बैरक की ली तलाशी
DM and SP raid in Mandal Jail: Mukhtar’s barrack searched

इसी क्रम में मंडल कारागार में पुलिस ने मुख्तार अंसारी सहित एक-एक बैरक की तलाशी ली। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लिया। मुख्तार से मिलने जुलने वालों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जेल की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो। संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल जानकारी दी जाए। सीसीटीवी के जरिए सुरक्षा की चौबीस घंटे निगरानी की जाए। बंदियों से मुलाकात करने वालों का ठीक प्रकार से सत्यापन हो। मुख्तार से मिलने वालों पर कड़ी नजर रखे।

मंडल जेल में डीएम एवं एसपी का छापा: मुख्तार की बैरक की ली तलाशी
DM and SP raid in Mandal Jail: Mukhtar’s barrack searched

एसपी अभिनंदन ने बताया की जेल का औचक निरीक्षण था। सुरक्षा की समीक्षा की गई। हालांकि जेल में किसी तरह संदिग्ध और आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई । सुरक्षा में सख्ती बरतने को कहा गया है। साथ ही, जेल अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एनआईए की कार्रवाई : लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा के पांच आतंकियों के खिलाफ ने दाखिल की चार्जशीट, रची थी यूपी को दहलाने की साजिश

होली पर मिलावट का बाजार, सिस्टम लाचार: त्योहार की मिठास में खुलेआम बिक रहा जहर

City News Uttar Pradesh

राजनीति के एक ‘युग’ का अंत: बांदा की बेटी ‘मोहसिना किदवई’ का निधन, शोक की लहर

अयोध्या : पानी रिसाव को लेकर मंदिर ट्रस्ट की दो टूक, कहा- राम मंदिर गर्भगृह में नहीं टपका है एक भी बूंद पानी

वाह रे शिक्षा व्यवस्था : एडमीशन के लिये छात्र अनशन को बाध्य, हर साल का है कोढ़ में खाज

City News Uttar Pradesh

आयुक्त के निर्देश : रात्रिकालीन सफाई का अधिकारी करें निरीक्षण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़