- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा नें एक पंथ दो काज के तर्ज पर जिला मुख्यालय को भाजपा मय कर दिया। जनसभा एवं जुलूस का संगम वातावरण को भाजपा के रंग में रंग सा दिया। इसके साथ हीं अपने प्रत्याशी की मजबूती का संदेश देनें में कामयाब रहे।

दरअसल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन देश के गृह मंत्री अमित शाह की जीआईसी के मैदान में जन सभा थीं। इसमें जन सैलाब सा दृश्य था। जन सभा के बाद यह सारी भीड़ का कारंवा जुलूस में परिवर्तित हो गया। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश दिवेदी, प्रत्याशी आरके पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू आदि वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में जुलूस के रूप में यह कारवां शहर के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों में घुमा।

इस दौरान भाजपा के पक्ष में उत्साहित भीड़ गगन भेदी नारे लगा रहा थी। शनिवार को पांच बजे से प्रचार बंद हो जाना था, इसी तारतम्य में जनसभा की भीड़ बाद में जुलूस के रूप में बदल एक पंथ दो काज का भी लाभ उठाया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
