City News Uttar Pradesh
ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा बोले: चित्रकूट में खाद संकट व्याप्त, हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन
उत्तर प्रदेश

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा बोले: चित्रकूट में खाद संकट व्याप्त, हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। जिले के मानिकपुर ब्लॉक में खाद की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। साधन सहकारी समितियों में मांग के अनुरूप खाद की उपलब्धता न होने से किसान त्राहिमाम कर रहे हैं। हालात यह हैं कि किसानों को अपनी फसलों के लिए खाद नहीं मिल पा रही है, वहीं दूसरी ओर कालाबाज़ारी चरम पर है।

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा बोले: चित्रकूट में खाद संकट व्याप्त, हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि किसानों को उनके हक का खाद मिलना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है की यदि प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी तत्काल समाधान नहीं निकालते तो किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।” ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि समितियों में पारदर्शिता नहीं है। गाइडलाइन के अनुसार खाद वितरण होना चाहिए, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। किसानों को लाइनें लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं, कालाबाज़ारी करने वाले बिचौलिये मोटी रकम लेकर खाद बेच रहे हैं।

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा बोले: चित्रकूट में खाद संकट व्याप्त, हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें कहा “यह समस्या सिर्फ मानिक पुर ब्लाक की ही नहीं बल्कि पूरे जिले की है। अगर किसानों की फसलें चौपट होंगी तो जिले की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होगी।” समय पर खाद न मिलने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। ब्लॉक प्रमुख अरविंद ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल कदम उठाकर मांग के अनुरूप खाद उपलब्ध कराए और कालाबाज़ारी पर सख्ती से रोक लगाए। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो मानिकपुर की धरती एक बड़े किसान आंदोलन की गवाह बनेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाह विधायक प्रकाश : 20 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण का रखा आधार

City News Uttar Pradesh

Russia Ukraine War : बांदा के नीरज, अलीशा के बाद एमबीबीएस छात्र हेमेंद्र भी यूक्रेन में फंसा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने अंबेडकर के योगदान पर डाला प्रकाश: लोकतंत्र की मजबूती पर दिया बल

City News Uttar Pradesh

यूपी : विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम बदला, अब 9 अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को आएगा परिणाम

City News Uttar Pradesh

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए के अड्डे पर छापा, 8 गिरफ्तार, नकदी और वाहन जब्त

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग की “तत्परता” : सरकार की योजनायें शीघ्र की जाये गुणवत्ता से पूरी

ब्रेकिंग न्यूज़