25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित बोले: बांदा में बनेगा 'मंडल' का पहला एबीसी सेंटर, कुत्तों पर कसेगी 'लगाम'
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित बोले: बांदा में बनेगा ‘मंडल’ का पहला एबीसी सेंटर, कुत्तों पर कसेगी ‘लगाम’

मकर संक्रांति पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || मालती गुप्ता ( बांदा नगर पालिका, अध्यक्ष ) विज्ञापन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर में लगातार बढ़ रही “आवारा कुत्तों की समस्या” और उनके “हमलों” से “परेशान आमजन” को अब “बड़ी राहत” मिलने वाली है। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने इस गंभीर समस्या पर ठोस कदम उठाते हुए घोषणा की है कि अगले एक महीने के भीतर शहर में आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए नगर पालिका द्वारा “एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर” का निर्माण कराया जा रहा है।

प्रतिनिधि अंकित बोले: बांदा में बनेगा 'मंडल' का पहला एबीसी सेंटर, कुत्तों पर कसेगी 'लगाम'

प्रतिनिधि अंकित बासू ने बताया कि बांदा नगर पालिका “मंडल की पहली” ऐसी “पालिका” होगी, जहां “आवारा कुत्तों” की संख्या नियंत्रित करने के लिए अत्याधुनिक एबीसी सेंटर बनाया जा रहा है। यह सेंटर खाईंपार क्षेत्र में स्थित पुराने निष्प्रयोज्य स्लॉटर हाउस में राज्य वित्त से 10 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। बताया कि निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, टेंडर भी हो गया है। शीघ्र ही “वर्क ऑर्डर” जारी कर दिया जाएगा। “लक्ष्य” है कि एक महीने के भीतर “इस सेंटर को पूरी तरह चालू” कर दिया जाए।

मकर संक्रांति पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || अंकित बासू ( बांदा नगर पालिका अध्यक्ष, प्रतिनिधि ) विज्ञापन
अंकित बासू ने बताया कि पालिका के हालिया सर्वे के अनुसार शहर में इस समय करीब 1610 आवारा कुत्ते सड़कों पर घूम रहे हैं। आए दिन इन कुत्तों द्वारा लोगों पर हमले, बच्चों और बुजुर्गों को काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे शहर में दहशत का माहौल है।

आवारा कुत्तों का 'आतंक': ढाई लाख से ज्यादा की फौज, प्रशासन लाचार, खतरे में जनजीवन

उन्होंने कहा, “आवारा कुत्तों की समस्या को अब नजरअंदाज नहीं” किया जा सकता। इनको सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए नगर पालिका द्वारा 20 आधुनिक “डॉग कैनल” मंगवाए जा रहे हैं, जिन पर करीब 6 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पालिका की विशेष टीम इन “डॉग कैनलों” के जरिए कुत्तों को पकड़कर “एबीसी सेंटर” तक पहुंचाएगी।

आवारा कुत्तों का 'आतंक': ढाई लाख से ज्यादा की फौज, प्रशासन लाचार, खतरे में जनजीवन

एबीसी सेंटर में लाए गए आवारा कुत्तों की नसबंदी की जाएगी, जिसमें उनके “टेस्टीज” निकाल दिए जाएंगे, ताकि उनकी प्रजनन क्षमता समाप्त हो सके। इसके बाद चिकित्सकीय देखरेख में उनका स्वभाव सामान्य होने दिया जाएगा और स्वस्थ होने पर उन्हें वापस उन्हीं इलाकों में छोड़ दिया जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। अंकित बासू ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया सरकार की गाइडलाइन और पशु कल्याण नियमों के तहत की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की क्रूरता न हो।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : अवैध बालू खनन करनें वाले भर रहे छुप-छुप आहें, दो गिरफ्तार…

Banda : डीएम ने पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का किया निरीक्षण, अव्यवस्था पर सचिव को लगाई फटकार एंव वारिसानों को वितरित कीं खतौनी..

City News Uttar Pradesh

राधा की पूरी हुई आराधना: बुंदेलखंड के किसान की बेटी को यूपीएससी में मिली 7 वीं रैंक

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद : अन्न महोत्सव से गरीबों को कराएंगे “आनंद ” …

City News Uttar Pradesh

सीएचसी नरैनी अधीक्षक विपिन शर्मा नें टीकाकरण का किया निरीक्षण: दी सख्त हिदायतें

स्कूलों में बल्ले बल्ले, ड्रेस, पाठ्य सामग्री की राशि अभिभावकों के खातों में : प्रकाश …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़