City News Uttar Pradesh
फाइनेंस 'ठगी' का 'सनसनीखेज' खुलासा : 50 से अधिक महिला बनी शिकार, तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

फाइनेंस ‘ठगी’ का ‘सनसनीखेज’ खुलासा : 50 से अधिक महिला बनी शिकार, तीन गिरफ्तार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर में महिलाओं को लोन और बीमा का ‘लालच’ देकर ठगने वाली ‘फर्जी फाइनेंस कंपनी’ का पर्दाफाश होने के बाद हड़कंप मच गया है। ‘श्री रामनिधि फाइनेंस समूह’ नाम से चल रही यह बनावटी कंपनी दरअसल एक घूमंतू ठगी नेटवर्क का हिस्सा थी, जो जनपद बदल-बदलकर महिलाओं को निशाना बनाता था। बांदा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सुनियोजित ठगी के इस खेल का भंडाफोड़ किया है।

फाइनेंस 'ठगी' का 'सनसनीखेज' खुलासा : 50 से अधिक महिला बनी शिकार, तीन गिरफ्तार

कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली आरती मिश्रा ने 50 से अधिक महिलाओं के साथ 26 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने 70 हजार रुपये तक का लोन देने का झांसा दिया। “पहले कंपनी में जुड़ो, फिर हेल्थ/दुर्घटना बीमा कराओ उसके बाद लोन मिलेगा” यही रटा-रटाया झांसा दिया गया। हर महिला से 3500 जमा करवाए गए। पैसे लेने के बाद ऑफिस बंद कर आरोपी फरार हो गए। वहां सिर्फ एक बंद ताला और धोखे की परतें मिलीं।

फाइनेंस 'ठगी' का 'सनसनीखेज' खुलासा : 50 से अधिक महिला बनी शिकार, तीन गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ा बाईपास के पास से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने आरटीओ चौराहा के पास ‘श्री रामनिधि फाइनेंस समूह’ का फर्जी कार्यालय खोला था। वे फर्जी नाम और फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर इस धोखाधड़ी को अंजाम देते थे। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को फर्जी लोन का झांसा देकर कंपनी से जुड़ने और बीमा कराने के बहाने 3500 रुपये जमा करवाते थे। पैसा मिलने के बाद वे रातों-रात कंपनी बंद कर स्थान बदल देते थे।

फाइनेंस 'ठगी' का 'सनसनीखेज' खुलासा : 50 से अधिक महिला बनी शिकार, तीन गिरफ्तार

बताया कि वे पहले भी कई अन्य जनपदों में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 लाख 60 हजार 650 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में विष्णु प्रकाश पुत्र जयनाथ, धीरेन्द्र पुत्र रामनरेश (दोनों निवासी ग्राम सुनरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद महाराजगंज) और सर्वेश पुत्र लालबाबू (निवासी ग्राम हर्दी, थाना निचलौल, जनपद महाराजगंज) शामिल हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में फिर फूटा कोरोना बम : 47 केस मिले पाजिटिव

City News Uttar Pradesh

जिले में अवैध स्कूलों पर होगी कार्रवाई: एक लाख का जुर्माना, 10 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिला संयोजक संजय हटेंगे ? नये जिलाध्यक्ष का नाम हो चुका है तय ?

डीआईजी द्वारा निरीक्षण : मुख्तार की खातिरदारी में डिप्टी जेलर एंव चार वार्डन हुए निलंबित

पूर्व विधायक दलजीत ने नेत्र शिविरों का रचा इतिहास : मरीजों का दिल कर उठा “वाह”

‘गड्ढों’ के हवाले बांदा: 500 सड़कें बनीं ‘मौत’ का रास्ता, विकास के ‘दावों’ की ‘उखड़’ गई ‘परतें’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़