City News Uttar Pradesh
वीआईपी कल्चर पर लगाम : लाल-नीली बत्ती, हूटर के खिलाफ चला अभियान, 19,864 वाहनों का हुआ चालान
उत्तर प्रदेश

वीआईपी कल्चर पर लगाम : लाल-नीली बत्ती, हूटर के खिलाफ चला अभियान, 19,864 वाहनों का हुआ चालान

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीआईपी कल्चर को समाप्त करने का निर्देश देने के बाद लाल-नीली बत्ती, हूटर, पुलिस कलर्स के खिलाफ पूरे प्रदेश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बीती 11 जून से चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस को खासी सफलता मिली है। पुलिस ने कमिश्नरेट और जिलों में 2,75,472 वाहनों की चेकिंग की, जिसमें अनधिकृत रूप से लाल-नीली बत्ती, हूटर और पुलिस कलर्स का इस्तेमाल करने पर 19,864 वाहनों का चालान किया गया है और कुल 1.03 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला। अभी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

वीआईपी कल्चर पर लगाम : लाल-नीली बत्ती, हूटर के खिलाफ चला अभियान, 19,864 वाहनों का हुआ चालान
Curb on VIP culture: Campaign against red-blue light, hooter, 19,864 vehicles challaned

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि लाल-नीली बत्ती, हूटर, सायरन के विरुद्ध अभियान के तहत 85,738 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें अनधिकृत तरीके से इसका इस्तेमाल करने वाले 3900 वाहनों का चालान करने के साथ 34.86 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी तरह दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों पर पुलिस कलर्स के इस्तेमाल को लेकर 1,01,043 वाहनों की चेकिंग की गई और 9356 वाहनों का चालान किया गया, 45.58 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा वाहनों पर उप्र शासन, भारत सरकार लिखे 88,691 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें से 6608 वाहनों का चालान किया गया और 22.79 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। डीजीपी ने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी अपने निजी वाहनों पर लाल-नीली बत्ती, हूटर, सायरन का इस्तेमाल करता है तो कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीआईजी विपिन के निर्देश: माफिया, भगोड़े, टाप टेन अपराधियों पर 174 ए की हो प्रभावी कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

अपहरण का कथित मामला गरमाया: महिलाओं ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर कुल 57.98 प्रतिशत हुआ मतदान, लखनऊ में 52.23 प्रतिशत वोटिंग, बाराबंकी रहा सबसे आगे

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्यमंत्री ने पक्षियों को बचाने का किया आवाहन : अपने आवास में लगाया लकड़ी का घोसला

पूर्व विधायक “दलजीत” द्वारा “दिल” जीतने का प्रयास : घमासान लड़ाई के आसार ! …

City News Uttar Pradesh

स्वच्छता की क्रांति बनी ‘कबाड़’ : नैपकीन इकाइयां बनीं शोपीस, मशीनें खा रहीं जंग !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़