City News Uttar Pradesh
स्कूलों में लागू होने जा रहे ये नियम: यूपी में अब कसा जाएगा शिकंजा, फीस स्ट्रक्चर में होगा बदलाव
उत्तर प्रदेश

स्कूलों में लागू होने जा रहे ये नियम: यूपी में अब कसा जाएगा शिकंजा, फीस स्ट्रक्चर में होगा बदलाव

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। स्कूलों पर शिकंजा कसने के लिए राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण गठित करने की तैयारी तेज कर दी गई है। अब इसकी नियमावली तैयार की जा रही है और जल्द इसे मंजूरी दिलाई जाएगी। प्राधिकरण के गठित होने के बाद निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगेगी। वह मनमानी फीस नहीं वसूल सकेंगे और विभिन्न मानकों को सख्त किया जाएगा। यह स्वायत्त संस्था होगी और इसके अध्यक्ष व सदस्यों के चयन के लिए योग्यता तय की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग को इसकी नियमावली तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्राइमरी और माध्यमिक स्कूल अभी बेसिक शिक्षा परिषद व माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से तैयार किए गए नियमों के अनुसार चलाए जा रहे हैं।

स्कूलों में लागू होने जा रहे ये नियम: यूपी में अब कसा जाएगा शिकंजा, फीस स्ट्रक्चर में होगा बदलाव
These rules are going to be implemented in schools: there will be a change in the fee structure

ऐसे में नियमों को मौजूदा समय की जरूरत के अनुसार अपडेट किया जाएगा और उन्हें सख्ती से लागू कराया जाएगा। प्राधिकरण सभी स्कूलों का मूल्यांकन भी करेगा, जिसके आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से स्कूल स्तर पर गुणवत्ता मूल्यांकन एवं प्रत्यायन के लिए मदद ली जाएगी। राज्य सरकार निजी स्कूलों पर ज्यादा से ज्यादा शिकंजा कसने पर जोर दे रही है। प्राधिकरण के माध्यम से यह कार्य किया जाएगा। गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ अभिभावकों की शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण किया जा सकेगा। अभी डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी इसकी सुनवाई करती है, लेकिन यह इतना प्रभावी नहीं है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा की मेडिकल कालेज हेतु गोहार : गरीबों की सुनों सरकार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें निकाली अटल संकल्प यात्रा, मच गई धूम

City News Uttar Pradesh

Banda : मंगेतर के साथ गई किशोरी कानपुर में मिली, आरोपी फरार …

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा ने जारी की 91 प्रत्याशियों की सूची, जानें- किसे कहां से मिला टिकट

City News Uttar Pradesh

जिले में बढ़ी बिजली कटौती: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में बुरा हाल

City News Uttar Pradesh

भाजपा का संविधान गौरव अभियान समाप्त: मीडिया को बताया उद्देश्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़