26.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
महोबा की मेडिकल कालेज हेतु गोहार : गरीबों की सुनों सरकार
उत्तर प्रदेश

महोबा की मेडिकल कालेज हेतु गोहार : गरीबों की सुनों सरकार

  • विनोद मिश्रा

महोबा। बुंदेलखंड में विकास की दृष्टि से अति पिछड़े जिले महोबा की जनता स्वास्थ सेवाओं के लिये सिसक रहीं है। मुख्य मंत्री योगी जी से गोहार कर रहीं है की “गरीबों की सुनों, हम तुम्हारी सुनेंगे”। जीहां, महोबा वासियों की मांग स्वास्थ सेवाओं की बेहतरी को लेकर कई सालों से चल रहीं है। घोषणाएं तो हुई पर पूरी नहीं हो सकी। जनता की मांग है की जिला खनिज न्यास से सरकारी मेडिकल कालेज का यहां निर्माण कराया जाये। इसी संदर्भ में मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को संबोधित ज्ञापन चरखारी विधायक बृज भूषण राजपूत के प्रतिनिधि हरिहर मिश्रा को अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर स्वर्णकार के नेतृत्व में दिया गया।

महोबा की मेडिकल कालेज हेतु गोहार : गरीबों की सुनों सरकार
Mahoba’s plea for medical college: Government should listen to the poor

ज्ञापन में पीड़ा का इजहार कर कहा गया है की महोबा गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली है। भगवान श्री राम ने बनवास काटा है। ऐसे पौराणिक महत्व बाला महोबा प्रदेश का सबसे छोटा एवं गरीब जिला है। स्वरोजगार शून्य है। मानसून आधारित खेती ही जीवन यापन का बड़ा सहारा है। यहां मेडिकल सुविधाएं सबसे निचले पायदान पर है। डाक्टरों व संसाधनों के आभाव में अच्छे इलाज की जगह रिफर ही विकल्प शेष बचता है। आर्थिक स्थिति मजबूत नहोने से रिफर करना उस परिवार के मुसीबत का पहाड़ बन जाता है। एंबुलेंस, ईलाज,साथ गए तीमारदारों के ठहरने खाने का खर्चा इतना ज्यादा हो जाता है मरीज कर्ज के बोझ में दब जाता ही। ज्ञापन में अनुरोध किया हैं की महोबा की आर्थिक स्थिति किसी से छुपी नहीं है। यहां जिला खनिज न्यास के धन से सरकारी मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करने की कृपा की जाये।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दिनदहाड़े लूट की फिल्मी पटकथा: फर्जी पुलिस बनकर महिला को बनाया शिकार, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान: लोकसभा चुनाव में किसी से नहीं होगा गठबंधन, अकेले लड़ने का फैसला रहेगा अटल

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ने ‘पीडीए’ का उठाया झंडा: बोले- जनता के ‘हक’ पर सरकार का ‘डाका’

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्रदेश सरकार ने एसआइटी का नाम बदलकर क‍िया एसएसआइटी

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल बना ‘यमलोक’ : इमरजेंसी व्यवस्था फेल, मरीजों की जान से ‘खिलवाड़’ !

यूपी : इलाहाबाद हाईकोर्ट का यूपी सरकार को न‍िर्देश, नाइट कर्फ्यू की जगह पूर्ण लॉक डाउन पर विचार करे यूपी सरकार …

ब्रेकिंग न्यूज़