- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री “रामकेश निषाद जनता के लिये हीरो” बन गये। “बिजली समस्या के निदान के लिये उनके एक्शन की जिले में चहुंओर प्रंशसा” हो रही है। “विनम्रता के आवरण” में उनका बिजली विभाग के आला अफसर के साथ “अनुशासित एवं मर्यादित आक्रोश, जन मन में उन्हें हीरो एंग्री लीडर” बना दिया। वह जन-मन में “दुःख दर्द निवारण के ध्वज वाहक” बनकर उभरे हैं।

जनता की “व्यथा निवारण” के लिये जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को “शालीनता भरा गुस्सा” क्यों आया ? वह कुछ इस प्रकार है। जिले में लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था से जनमानस जब कराहने की सीमा पार करने लगा तो इस सच्चे जनप्रतिनिधि को “विनय न मानत जलधि जड़” की चौपाई के अनुरूप “व्यथित पूर्ण गुस्से में आना स्वाभाविक” था। पीड़ित जनता के साथ वह विजली विभाग के चीफ इंजीनियर के दफ्तर पहुंच गये। चीफ इंजीनियर आरिफ अहमद को लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति के लिये आड़े हाथों लिया।

उनका कहना था की आपूर्ति में सुधार के लिये सरकार नें करोड़ों में धनराशि दी, लेकिन परिणाम शून्य है। “मंत्री के सौम्य नाराजगी भरे तेवर देख वहां हड़कंप” की स्थिति बन गई। मंत्री रामकेश नें बताया की “बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी” है। यही नहीं “निजी ट्यूबबेल में बिजली कनेक्शन हेतु किसान जाते हैं तो अधिकारी परेशान” करते हैं। उन्हें पत्र लिखा जाता है तो नजर अंदाज करते हैं। इससे “सरकार की छवि धूमिल” होती है। इस मसले पर वह अधिकारी के यहां गये तो “चीफ इंजीनियर उपभोक्ता पर ही रौब गांठने” लगे। इसी बात पर उन्हें फटकारा। “मारपीट जैसी बातें बेबुनियाद” हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
