City News Uttar Pradesh
बारिश से पहले जल निकासी को औगासी रोड से मर्का व तिंदवारी रोड तक बनेगा पक्का नाला : जिला पंचायत अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश

बारिश से पहले जल निकासी को औगासी रोड से मर्का व तिंदवारी रोड तक बनेगा पक्का नाला : जिला पंचायत अध्यक्ष

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जलनिकासी की भीषण समस्या को देखते हुए नगर पंचायत कार्यालय बबेरू में सुनील सिंह पटेल की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी व नगर पंचायत ईओ, ग्राम प्रधान ने जलनिकासी को लेकर चर्चा की। कई बिंदुओं पर चर्चा के बाद योजना बनाई।

बारिश से पहले जल निकासी को औगासी रोड से मर्का व तिंदवारी रोड तक बनेगा पक्का नाला : जिला पंचायत अध्यक्ष
Pucca drain will be made from Augasi Road to Marka and Tindwari Road for drainage before rain: District Panchayat President

जल निकासी की भीषण समस्या को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने कहा कि बारिश के पहले इस पर कार्ययोनजाओं के अनुसार कराया जाए, ताकि लोगों को जल भराव की समस्या से परेशान न होना पड़े। नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कई जल निकासी की चर्चा करते हुए प्रस्ताव किया। वहीं ग्राम प्रधान रामफल त्यागी ने औगासी रोड से लेकर मर्का रोड व तिंदवारी रोड में जल निकासी के लिए नाला निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव रखे। बरसात से पहले नाला बनाए जाने की मांग की। बैठक में कुल 15 बिंदुओं पर जलनिकासी के लिए प्रस्ताव रखे गए।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जो भी प्रस्ताव रखा, इन्हें त्वरित कराए जाने पर जोर दिया। बैठक में उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, तहसीलदार अजय सिंह कटियार, खंड विकास अधिकारी डा.प्रभात द्विवेदी, नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी रामबदन यादव समेत नगर पंचायत के सभासद, ग्राम पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता विवेकानंद गुप्ता, रामनरेश मिश्रा, संतोष बाथम सहित कई संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चुनाव घोषित, जाने आचार्य संहिता का पालन क्यों और कैसे करे ?

City News Uttar Pradesh

News : मिशन मोदी अगेन पीएम की दो दिवसीय कार्यशाल:बंगाल में भाजपा का परचम फहराने की हुंकार

City News Uttar Pradesh

नवोदय स्कूल के दो बच्चों की डायरिया से बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में हुए भर्ती

ईवीएम विवाद: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग, ईवीएम से चुनाव के मुद्दे पर हो जनमत संग्रह

City News Uttar Pradesh

मंदाकिनी तट पर लगा ऐतिहासिक गधा बाजार : फिल्मी स्तरों के नाम पर हो रही बिक्री

City News Uttar Pradesh

मुक्ति धाम हरदौली घाट को मिल गया मुक्ति रथ : दानवीर की सराहना

ब्रेकिंग न्यूज़