City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनंद किसानी के प्रति संवेदनशील, कराई क्राप कटिंग …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद सिंह किसानी और उसके उत्पादन के प्रति अति संवेदनशील हैं। इसी क्रम में उन्होने बड़ोखर विकासखंड के लामा गांव में गेहूं की औसत उत्पादकता निकालने के लिए क्राप कटिग करायी। इसमें 26.66 क्विंटल निकली प्रति हेक्टेअर उपज प्राप्त हुई।


जिलाधिकारी ने सदर तहसील के ग्राम लामा में फसल गेहूं की क्राप कटिग का निरीक्षण किया। किसान भगवानदीन के गाटा संख्या में क्राप कटिग अपने सामने कराई। इसका क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर रहा। त्रिभुजाकार प्लाट में 11.550 किग्रा. फसल गेहूं की उपज प्राप्त हुई। इस प्रकार 26.66 क्विंटल प्रति हेक्टेअर फसल गेहूं की उत्पादकता प्राप्त हुई।

तहसीलदार सदर अवधेश कुमार निगम ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्राप कटिग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व है। इस दौरान अपर सांख्यिकी अधिकारी राजेश तिवारी, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व संबंधित कृषक मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले: लोकतंत्र की ‘सशक्त नींव’ मतदाता, एसआईआर का हुआ सफल आगाज

City News Uttar Pradesh

Banda- स्वच्छ पर्यावरण हेतु 33 प्रतिशत पेड़-पौधें हैं जरूरी: राकेश जैन

City News Uttar Pradesh

Banda- प्रधानों का गजब भ्रष्टाचार:सांसद निधि के निर्माण को अपना दर्शाकर हड़पे लाखों।

City News Uttar Pradesh

किसान नेता बबलू सिंह नें योगी की ‘संभाली’ कमान: जैविक खेती का चला रहे अभियान

City News Uttar Pradesh

नगर पंचायत शपथ ग्रहण में मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें जगाया विकास का विश्वास

योगी सरकार का जेलों में बंद कैदियों को बड़ा तोहफा: आय में की गई दोगुनी बढ़ोतरी

ब्रेकिंग न्यूज़