City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बांदा जेल फिर बनेगी मुख्तार अंसारी का ठिकाना, पत्नी ने राष्ट्रपति से लगाई सुरक्षा की गुहार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का ठिकाना एक बार फिर बांदा जेल होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद यूपी एसटीएफ की विशेष टीम उसे लेने मोहाली (पंजाब) पहुंच चुकी है। बुधवार को मुख्तार को वहां से रवाना होने की उम्मीद थी लेकिन मोहाली की कोर्ट ने उसे पेशी के बाद वापस रोपड़ जेल भेज दिया।


अगली सुनवाई 12 अप्रैल को बताई गई है। उधर, यहां जेल में मुख्तार के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ठीक एक वर्ष पूर्व बांदा जेल से ही मुख्तार पंजाब भेजे गए थे। मुख्तार अंसारी को लखनऊ जेल से प्रशासनिक आधार पर 30 मार्च 2017 को बांदा जेल भेजा गया था। तब वह बैरक-15 में रहे थे।


इस बार भी उन्हें यही रखने की तैयारी है। गौरतलब है कि एक व्यापारी को फोन पर धमकी देने के मामले में रोपड़ (पंजाब) के विशेष सीजेएम द्वारा जारी वारंट पर मुख्तार को 21 जनवरी 2020 को पंजाब की रोपड़ जेल भेज दिया गया था। तब से वह वहीं हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुख्तार अंसारी को यूपी में वापस लाया जा रहा है।


फिलहाल उन्हें बांदा जेल में ही लाने की तैयारी है। बुधवार को मुख्तार के पंजाब से बांदा के लिए रवाना होने की खबर पर यहां जेल प्रशासन ने अपनी तैयारियां और तेजी से मुकम्मल कर लीं। बांदा जेल के प्रभारी अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि सुरक्षा आदि की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाई दूज और चित्रगुप्त पूजन हुआ : एक साथ मनाने का हैं रहस्य …

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा ने कसी कमर, महामंत्रियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी …

डीएम अनुराग नें कहा समाधान दिवस के प्रति रखें “अनुराग” : रहें सावधान

City News Uttar Pradesh

आइजी एसके भगत ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

सरकार का ‘दोहरा’ तोहफा : बसों का ‘किराया’ घटा, स्टाफ का बढ़ाया गया ‘मानदेय’

City News Uttar Pradesh

एआरटीओ की चेतावनी : कोई भी वाहन बिना फिटनेस के नहीं होंगे संचालित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़