City News Uttar Pradesh
मोदी कैबिनेट: विभाग बंटवारे में यूपी के राज्य मंत्रियों को मिली खास अहमियत, चार नए मंत्रियों पर भी जताया भरोसा
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

मोदी कैबिनेट: विभाग बंटवारे में यूपी के राज्य मंत्रियों को मिली खास अहमियत, चार नए मंत्रियों पर भी जताया भरोसा

  • ब्यूरो रिपोर्ट

देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी है। “मोदी सरकार 2.0” में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रि परिषद में विभाग बंटवारे में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्रियों को खासी अहमियत दी है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जंयत चौधरी को कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा उन्हें शिक्षा विभाग का राज्यमंत्री भी बनाया गया है। कीर्तिवर्धन सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के साथ विदेश मामलों का मंत्री बनाकर उनका कद बढ़ाया गया है। जितिन प्रसाद को वाणिज्य एवं उद्योग के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिली है।

मोदी कैबिनेट: विभाग बंटवारे में यूपी के राज्य मंत्रियों को मिली खास अहमियत, चार नए मंत्रियों पर भी जताया भरोसा
Modi Cabinet: UP ministers of state got special importance in the distribution of departments, also expressed trust in four new ministers

मोदी-3 मंत्रिपरिषद में यूपी से दो कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह और हरदीप पुरी हैं। रालोद के जयंत चौधरी को महत्वपूर्ण विभाग देकर जाट मतदाताओं में उनकी पकड़ को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है। मंत्रिपरिषद में दुबारा स्थान पाने वाले बीएल वर्मा उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री होंगे। पिछली बार उनके पास अपेक्षाकृत कम महत्व के माने जाने वाला उत्तर पूर्व विकास क्षेत्र और सहकारिता विभाग था। अपना दल (एस) कोटे की राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक विभाग की मंत्री बनाई गई हैं। मोदी-2 सरकार में वे वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री थीं। मोदी-2 सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री रहे एसपी सिंह बघेल को इस बार मत्स्य, पशुपालन व डेयरी और पंचायती राज विभाग में जिम्मेदारी मिली है। पंकज चौधरी पुनः वित्त राज्यमंत्री बनाए गए हैं। पहली बार मंत्री बने कमलेश पासवान को ग्रामीण विकास विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया है।

मोदी कैबिनेट: विभाग बंटवारे में यूपी के राज्य मंत्रियों को मिली खास अहमियत, चार नए मंत्रियों पर भी जताया भरोसा
Modi Cabinet: UP ministers of state got special importance in the distribution of departments, also expressed trust in four new ministers

– ये है मंत्रियों की सूची
– नरेंद्र मोदी- प्रधानमंत्री

– राजनाथ सिंह-कैबिनेट मंत्री, रक्षा मंत्रालय लखनऊ

– जितिन प्रसाद- राज्य मंत्री, ( वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय )
– हरदीप पुरी- कैबिनेट मंत्री, पेट्रोलियम मंत्री (राज्यसभा)
– बीएल वर्मा- राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (राज्यसभा)
– जयंत चौधरी- स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री,  ( कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय )
– पकंज चौधरी- राज्य मंत्री, ( वित्त मंत्रालय )
– एसपी सिंह बघेल- राज्य मंत्री, ( ग्रामीण विकास मंत्रालय, संचार मंत्रालय, आगरा )
– कीर्तिवर्धन सिंह- राज्य मंत्री पर्यावरण, ( वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय )

– कमलेश पासवान- राज्य मंत्री, ( ग्रामीण विकास मंत्रालय) 
– अनुप्रिया पटेल- राज्य मंत्री, ( स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय )

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन का होगा ‘कड़ा पहरा’ : 61 केंद्र तय, 41 हजार होंगे परीक्षार्थी

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘बम्बेश्वर पर्वत’ पर विकास का ऐतिहासिक अध्याय: पर्यटन का बनेगा ‘मार्ग’

City News Uttar Pradesh

यूपी डीजीपी को हटाने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भड़के : योगी सरकार से पूछा- नियुक्ति के समय क्यों नहीं जांची थी योग्यता

डीएम आनंद नें व्यापारियों को समझाया, महामारी में कैसे हो “आनंद”! …

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों की नियुक्ति के मामले की विशेष सचिव करेंगे जांच, भाजपा विधायक ने उठाए थे सवाल …

जलकेशन हत्याकांड: चित्रकूट- बांदा व प्रयागराज से खाली हाथ लौटी पुलिस, नहीं मिला शूटर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़