![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। साइबर अपराध की दुनिया में ठगों ने अब नया और बेहद खतरनाक हथियार खोज निकाला है। जिले में ठगी और ब्लैकमेलिंग के लिए साइबर जालसाज जिस “बिंगो मॉड वायरस” का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसने आम नागरिक से लेकर साइबर पुलिस तक को चिंता में डाल दिया है। यह वायरस कुछ ही मिनटों में मोबाइल फोन को हैक कर बैंक खातों से लेकर फोटो गैलरी तक की हर जानकारी जालसाजों तक पहुँचा देता है।

सोशल मीडिया या किसी लिंक पर क्लिक कराते ही यह वायरस मोबाइल में इंस्टॉल हो जाता है। इंस्टॉल होते ही मोबाइल का नियंत्रण ठगों के हाथ में चला जाता है। उपयोगकर्ता को भनक तक नहीं लगती और जालसाज बैंकिंग डेटा,ओटीपी,पासवर्ड, निजी तस्वीरें और अन्य गोपनीय जानकारियां खींच ले जाते हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि डेटा चुराने के कुछ ही मिनटों बाद वायरस खुद को नष्ट कर देता है और मोबाइल को फैक्ट्री मोड में फॉर्मेट कर देता है। नतीजा सबूत मिट जाते हैं और पीड़ित सिर्फ नुकसान गिनते रह जाते हैं।

साइबर क्राइम प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह के मुताबिक “साइबर जालसाज सोशल मीडिया के जरिए “बिंगो मॉड वायरस” को लोगों के मोबाइल में इंस्टॉल कराते हैं। इंस्टॉल होते ही पूरा नियंत्रण उनके हाथ में चला जाता है। ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
