- विनोद मिश्रा
बांदा। अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में गुरुवार को तिरंगा यात्रा नें राष्ट्र प्रेम का तरंग भर दिया। दोपहर एक बजे जिला अधिवक्ता संघ ने अपने सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकाली। यह शहर के विभिन्न मार्गों से निकाल कर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया।

जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय से सैकड़ों अधिवक्ता अपनी ड्रेस कोड में मोटरसाइकिल पर हाथों में तिरंगा लहराते भारत माता व वन्दे मातरम के नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा कचेहरी से शुरू हो कर अशोक लाट चौराहा, बस स्टेशन, कालूकुआं, डिग्री कॉलेज, महाराणा प्रताप चौराहा, पुलिस लाइन, जेल रोड क्वेटरा, कटरा महेश्वरी देवी मंदिर, जिला परिषद शास्त्री नगर, बाबू लाल चौहरा, छोटी बाजार, बलखन्डी नाका स्टेशन रोड़ से कचेहरी आकर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा में संघ अध्यक्ष बृज मोहन सिंह, सचिव राकेश सिंह,संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिन्हा, अशोक त्रिपाठी जीतू के अलावा, रामनाथ श्रीवास्तव, सुबीर सिंह ओमप्रकाश सिंह कमल सिंह दीखित, विजय बहादुर सिंह, उमाशंकर पाल रोहन सिन्हा, आदित्य सिंह, धर्म वीर सहित इस तिरंगा यात्रा में लगभग एक दर्जन महिला वकील भी शामिल थी। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिवक्ता संघ ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का पत्र जारी किया था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
