- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की बबेरू तहसील के मरका घाट से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में डूब गई। उसमें करीब 50 लोग सवार थे, जिसमें बच्चों समेत 20 से 25 महिलाएं भी बताई जा रही हैं,जो रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए मायके जा रही थीं। प्रशासन करीब 35 लोगों के नदी में लापता होने की बात कह रहा है।समाचार लिखे जानें तक चार शव बाहर निकाले जा चुके थे। दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक शव मिलने का अनुमान है।

जिले के मरका घाट से नाव पर सवार होकर लोग यमुना नदी पार करके फतेहपुर के कउहन जरौली के लिए आते-जाते हैं। गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे नाव पर करीब 40 से 50 लोग सवार होकर यमुना पार कर रहे थे। नाव मरका निवासी बाबू निषाद चला रहा था।

बीच धारा में पहुंचते ही पतवार टूटने से पानी भरना शुरू हो गया। नाव डूबने का खतरा देखकर कुछ तैराक लोग नदी में कूद गए। इस बीच पूरी नाव नदी में समा गई और उसपर सवार महिलाएं और बच्चे लहरों में लापता हो गए। घाट पर खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

गोताखोर बीच नदी तक पहुंचे और कुछ लोगों को बचा लिया, वहीं कई पुरुष तैरकर बाहर निकल आए। नाविक बाबू निषाद भी तैरकर निकल गया, लेकिन नाव पर सवार महिलाओं और बच्चों समेत 30-40 लोग लापता हो गए।

आसपास के गावों से गोताखोरों ने लापता लोगों की तलाश शुरू की और दो महिलाओं व एक बच्चे का शव बाहर निकाला लिया। पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अफसर घाट पर पहुंच गए हैं।जाल डलवाकर बचाव कार्य शुरू है। घटना स्थल पर डीएम अनुराग पटेल, एसपी अभिनंदन, बबेरू तहसीलदार अजय कुमार कटियार, सीओ सत्यप्रकाश शर्मा, नायब तहसीलदार अभिनव मौके पर है।

– मुख्यमंत्री ने जताया दुख, प्रशासन को दिए जरूरी निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने डीएम अनुराग पटेल, डीआईजी विपिन मिश्रा, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
