24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
सफेद कोट की दुनिया का काला सच बेनकाब: सीएमओ के छापे से खुली कलई
उत्तर प्रदेश

सफेद कोट की दुनिया का काला सच बेनकाब: सीएमओ के छापे से खुली कलई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मरीजों की ‘जेब पर डाका’ डालने वाले ‘डॉक्टरों की करतूत’ पर अब ‘प्रशासन की निगाहें’ तेज हो चुकी हैं। जिसके चलते बांदा जिला अस्पताल की ‘सफेद कोट वाली दुनिया का काला सच’ आखिरकार ‘बेनकाब’ हो गया। मरीजों की ‘सेवा के नाम पर चल रहा एक बड़ा खेल’ जिसमें डॉक्टर, मेडिकल स्टोर और लापरवाह प्रशासन की तिकड़ी गरीब जनता की जेब को निशाना बना रही थी अब सीधा सीएमओ की नजर में आ गया है।

सफेद कोट की दुनिया का काला सच बेनकाब: सीएमओ के छापे से खुली कलई

डीएम जे. रीभा के सख्त निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र कुमार ने शुक्रवार को जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में औचक निरीक्षण कर अस्पताल प्रशासन की नींद उड़ा दी। निरीक्षण के दौरान एक नहीं, कई मरीज ऐसे पाए गए, जिन्हें डॉक्टरों ने सरकारी दवा स्टॉक होते हुए भी बाहर से महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर किया।

सफेद कोट की दुनिया का काला सच बेनकाब: सीएमओ के छापे से खुली कलई

जब यह मामला सीएमओ के सामने आया, तो उन्होंने मौके पर ही उन डॉक्टरों को फटकार लगाई। बाहरी दवाएं वापस कराकर मरीजों को अस्पताल की फार्मेसी से मुफ्त दवा उपलब्ध कराई। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में बाहर की दवाएं लिखवाने का यह खेल लंबे समय से चल रहा है। लेकिन मरीजों की लगातार मिल रही शिकायतों ने प्रशासन को चौकन्ना कर दिया।

सफेद कोट की दुनिया का काला सच बेनकाब: सीएमओ के छापे से खुली कलई

सीएमओ डॉ. विजेंद्र कुमार ने खुद माना कि “निरीक्षण के दौरान दो मरीजों के पर्चों में बाहर की दवाएं लिखी पाई गईं। हमने तुरंत उन्हें बदला और अस्पताल की दवाएं उपलब्ध कराईं। यह गंभीर लापरवाही है जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।” इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के उच्च अधिकारी अलर्ट हो चुके हैं। सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि अगले कुछ हफ्तों तक जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर और सीएचसी में छापेमारी अभियान जारी रहेगा। लापरवाही या भ्रष्टाचार पर सीधे कार्रवाई होगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesho

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होली पर खुशखबरी : कोव‍िड प्रोटोकाल के साथ सभी वाटर पार्क और स्विमिंग पूल फिर से खुलेंगे

लोकसभा चुनाव के बीच आजम खान दोषी करार: कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा व 5 लाख का जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh

Banda- नबाब टैंक में तैरता हुआ मिला शव, इलाके में दहशत…..

City News Uttar Pradesh

फाइनेंस कंपनी नें की पंद्रह लाख की ठगी, मचा हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव : बसपा ने पहले चरण के लिए 12 और नाम किये घोषित, सात सीटों पर बदल दिए उम्मीदवार

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन शहर को जाम के झाम से दिलायेगी मुक्ति: वेंडिंग जोन के लिये भी मेहरबान

ब्रेकिंग न्यूज़