30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश के नेतृत्व में 'ऑपरेशन सिंदूर' की गूंज: तिरंगा यात्रा में गूंजे जयकारे
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज: तिरंगा यात्रा में गूंजे जयकारे

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। देश की आन, बान और शान को समर्पित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ‘ऐतिहासिक सफलता’ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को तिंदवारी कस्बे में ‘देशभक्ति की अद्भुत तस्वीर’ देखने को मिली। पूरा कस्बा तिरंगे के रंग में रंगा था और वातावरण “भारत माता की जय” तथा “भारतीय सेना ज़िंदाबाद” जैसे नारों से गूंज रहा था।

मंत्री रामकेश के नेतृत्व में 'ऑपरेशन सिंदूर' की गूंज: तिरंगा यात्रा में गूंजे जयकारे

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की अगुवाई में यह भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उमड़े और राष्ट्रप्रेम की मिसाल पेश की। इस आयोजन में हर हाथ में तिरंगा और हर चेहरे पर गौरव की चमक थी।

मंत्री रामकेश के नेतृत्व में 'ऑपरेशन सिंदूर' की गूंज: तिरंगा यात्रा में गूंजे जयकारे

मंत्री रामकेश निषाद ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि यह भारत की संप्रभुता की रक्षा में लिया गया ऐतिहासिक कदम” है। यह अभियान हमारी सेना की अद्वितीय बहादुरी और केंद्र सरकार की राष्ट्र सुरक्षा के प्रति स्पष्ट नीति का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब हर आतंकवादी चुनौती का मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

मंत्री रामकेश के नेतृत्व में 'ऑपरेशन सिंदूर' की गूंज: तिरंगा यात्रा में गूंजे जयकारे

भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा, “यह ऑपरेशन इस बात का प्रमाण है कि भारत अब सिर्फ सहन नहीं करता, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है।” यात्रा में भाजपा नेत्री शीला सिंह, रामकरण सिंह बच्चन, सुधा साहू, अजय प्रताप सिंह, महेश निषाद, सुधीर सिंह, रमेश चंद्र साहू, मनोज गुप्ता, धीरेन्द्र सिंह, आनंद स्वरूप द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- बांदा जिला कांग्रेस ऩे किसान नेताओं को सौंपा समर्थन पत्र…

City News Uttar Pradesh

चिकित्सा सेवायें बन गई हैं रेत का महल, बीमारियां खिल खिला रहीं, नहीं हैं अंकुश !

City News Uttar Pradesh

प्रतिष्ठा का दांव हार गई केंद्रीय मंत्री स्मृति: कांग्रेस के किशोरी लाल ने स्मृति से छीनी अमेठी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ‘लोकतंत्र की जड़ों’ को ‘मजबूत’ करने उतरे मैदान में: ‘समीक्षा’ में दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद : कोरोना महामारी को नहीं लेने देंगे आनंद ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें सुशासन सप्ताह का पढ़ाया पाठ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़