City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश 'लोकतंत्र की जड़ों' को 'मजबूत' करने उतरे मैदान में: 'समीक्षा' में दिये निर्देश
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ‘लोकतंत्र की जड़ों’ को ‘मजबूत’ करने उतरे मैदान में: ‘समीक्षा’ में दिये निर्देश

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक ‘सशक्त ‘बनाने की दिशा में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने ‘खुद मोर्चा’ संभाल लिया है। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के जसपुरा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़रिया में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंत्री ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मतदाता सूची की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। इस दौरान साफ संदेश दिया गया कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर नहीं रहना चाहिए।

मंत्री रामकेश 'लोकतंत्र की जड़ों' को 'मजबूत' करने उतरे मैदान में: 'समीक्षा' में दिये निर्देश

मंत्री रामकेश निषाद ने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में सुधार को लेकर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों का सत्यापन किया जाए, ताकि सूची पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बन सके।

मंत्री रामकेश 'लोकतंत्र की जड़ों' को 'मजबूत' करने उतरे मैदान में: 'समीक्षा' में दिये निर्देश

राज्य मंत्री ने कहा कि एसआईआर अभियान को महज एक प्रशासनिक औपचारिकता समझना भूल होगी। यह जनभागीदारी से लोकतंत्र को मजबूत करने का सबसे बड़ा अभियान है। मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि पहली बार मतदान करने वाले युवा, महिलाएं और वंचित वर्ग लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं।

मंत्री रामकेश 'लोकतंत्र की जड़ों' को 'मजबूत' करने उतरे मैदान में: 'समीक्षा' में दिये निर्देश

इन्हें मतदाता सूची से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों को जागरूक करें और नए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। मंत्री ने बीएलओ को निर्देशित किया कि कार्य पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से किया जाए। मतदाता सूची की शुद्धता ही निष्पक्ष चुनाव की गारंटी है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नाग पंचमी का पर्व बेरौनक रहा : बुंदेलखंड से विलुप्त सी हो गई पर्व मान्यता !

खनिज विभाग पर राजस्व का चाबुक: कमाई बनी गले की फांस !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: खून की नदियां बहाने वाले रामलला के दर्शन करने नहीं जा रहे

City News Uttar Pradesh

मोदी सरकार के आठ साल : उपलब्धियों की हो गई वाह-वाह

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब नीलामी पर ‘राजनीति गरम’ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान: खुदकुशी से पहले लिखा पांच पन्ने का सुसाइड नोट, पुलिस से की यह विनती

ब्रेकिंग न्यूज़