28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम पौध रोपण कराने में रहे सतर्क, पौध रोपण में हो चुका है अरबों का खेल ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनन्द सिंह को पौध रोपण कार्य कराने में सजगता बरतनी होगी। क्योकि बांदा जिले में वन विभाग पौध रोपण के नाम पर अरबों का कमाल कर चुका है! और घोटाले के ‘मदारी’ के रूप में चर्चित है।डीएम आनन्द सिंह नेंजनपद में पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने के लिएनिर्देश दिये है, कहा है की विभाग अपने बजट से भी पौधरोपण कराएं। बजट नहीं है तो मनरेगा से प्रस्ताव तैयार करके मनरेगा सेल से स्वीकृति लें। जनपद में इस वर्ष 2021-22 में कुल 44,53,250 पौधे रोपित करने का लक्ष्य है।


कलक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण समिति की बैठक में डीएम आनंद कुमार सिंह ने यह निर्देश दिए। विभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार सभी विभाग स्थलों का चयन करके 28 फरवरी तक गड्ढों की खुदाई पूरी कर लेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में 19 पौधशालाएं हैं। इनमें विभिन्न प्रजातियों के 31,14,115 पौधे हैं। 25.87 लाख पौधे पौधशालाओं में तैयार किए जा रहे हैं। ताकि बरसात में इन्हें आपूर्ति किए जा सकें।


जिलाधिकारी ने कहा कि बांदा में रोपित किए जाने वाले पौधों की पूर्ति वन विभाग की पौधशालाओं द्वारा शत प्रतिशत की जाएगी। पौधों की जीओ टैगिंग के बारे में बताया गया कि बेसिक शिक्षा, नगर विकास, रेलवे, ऊर्जा, प्राविधिक शिक्षा, कृषि, ग्राम्य विकास, पर्यावरण विभागों में टैगिंग बाकी है। डीएम ने इस कार्य को शीघ्र पूरा करने को कहा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शर्मनाक : दुष्कर्म के विरोध में जेठ ने विधवा को डंडों से पीटा, पुलिस प्रकरण की कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

दुनिया ने माना भारत का लोहा : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश भारत, चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा

City News Uttar Pradesh

भगवान का आधार कार्ड’ मामला : सर्वहारा के आधार से बिकेगी भगवान की फसल ! …

उज्ज्वला योजना : सदर विधायक ने बांटे रसोई गैस सिलेंडर, बताया फायदा …

झांसी जोन के सब स्टेशनों की मुख्यालय से होगी मॉनीटरिंग: लगाये गये उच्च क्षमता के कैमरे

जिला पंचायत अध्यक्ष “सुनील बनें मनमीत”: ध्वजारोहण में युवाओं को दी देश हित की शिक्षा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़