23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : दरोगा से लूटी पिस्टल को ही शराब माफिया बना रहा था ढाल, पुलिस टीम पर किये थे पांच राउंड फायर …

 

आगरा : पुलिस टीम पर हमले के दौरान कच्ची शराब माफिया ने साथियों के साथ मिलकर दरोगा से जो सरकारी पिस्टल लूटी थी उसे ही माफिया ने सुरक्षा की ढाल बनाने की कोशिश की। मुठभेड़ के दौरान लूटी गई सरकारी पिस्टल से पुलिस टीम पर उसने पांच राउंड फायर किए जबकि दो राउंड फायर तमंचे से किए गए। पुलिस ने सरकारी पिस्टल के पांच खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

मुख्य आरोपित मोती ने नौ फरवरी को जब पुलिस टीम पर हमला किया था तो भाला से दरोगा अशाेक कुमार और सिपाही देवेंद्र कुमार को घायल कर दिया। आरेापित और उसके साथी इतने हिंसक हो गए थे कि वह पुलिस का तो खौफ ही खाे बैठे, यहां तक कि दरोगा की सरकारी पिस्टल लूट ली। पिस्टल की पुलिस को तलाश थी। मुठभेड़ के बाद यह पिस्टल माफिया से बरामद हुई। उसने पुलिस से बचने के लिए मुठभेड़ के दौरान इस पिस्टल से फायर किए। माैके से पांच खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इसके अलावा पुलिस पर तमंचे से भी माफिया ने हमला किया। गनीमत रही कि माफिया द्वारा की गई फायरिंग में कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ।

प्रभारी निरीक्षक  रिपुदमन सिंह ने बताया कि दरोगा से लूटी गई सरकारी पिस्टल मुठभेड़ के बाद मोती से बरामद हुई है। पांच खोखा कारतूस मिले हैं। जिससे स्पष्ट हुआ है कि पांच राउंड फायर माफिया ने इस सरकारी पिस्टल से पुलिस टीम पर किए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में धर्म परिवर्तन के लिये उकसाने पर समुदाय विशेष के पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

जीवन दायनी नदी हुई दुबली और कमजोर : बन गईं नाला, पेयजल संकट

नसीमुद्दीन नें बताया ‘पीडीए’ का उद्देश्य: बोले यह केवल नारा नहीं, सामाजिक न्याय का आंदोलन

City News Uttar Pradesh Desk

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल को धुन सवार: सदस्यता का बनाऊंगा रिकार्ड

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के ‘नेतृत्व’ में निकली ‘ऐतिहासिक तिरंगा’ यात्रा: देशभक्ति के ‘रंग में रंगा’ शहर

City News Uttar Pradesh Desk

फूड प्वाजनिंग : बासी चावल खाने से बच्ची की मौत, तीन बीमार, बीमार मां- भाई व बहन का सीएचसी में चल रहा इलाज

ब्रेकिंग न्यूज़