- विनोद मिश्रा
बांदा। क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति भवन का निर्माण सुनहली में कराये जाने की मांग को लेकर चल रहे अनशन को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा खत्म कराया गया। उन्होंने आश्वासन दिया की निर्माण सुनहली में ही होगा।

आपको बता दें की क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति कें नये भवन का निर्माण सुनहुली गांव में न करवाकर दूसरी जगह गांव अंडोंली में मंजूर कर दिया गया था। जिसके चलते क्षेत्रीय किसानों ने कस्बे के प्रमुख चौराहा अदभुत शिव मंदिर के पास चार दिन अनशन कर रहे थे। अनशन के पांचवें दिन जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें अनशनकारियों से बात की। आश्वासन दिया की भवन सुनहली में ही बनेगा।

अनशन तुड़वाने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताया की अनशन कारियों की मांग जायज थीं। समिति कें निर्माण कें लिये जमीन भी दान में मिली थी। शासन नें बीस लाख रुपये भी स्वीकृत किये थे लेकिन अफसरों की गफलत कें चलते भवन निर्माण ग्राम अंडोंली में करने की फाईल प्रक्रिया चल रही थी। इस कारण अनशन हो रहा था। बताया की प्रदेश कें सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर कें संज्ञान में यह मामला लाया गया। उन्होंने सुनहली में पहले निर्माण कराए जाने की स्वीकृति दी हैं। इसके बाद अंडोंली में निर्माण होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
