28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पांच दिन पहले लापता हुए युवक की बेरहमी से हत्या, घाटमपुर में पुलिस को मिला नरकंकाल
उत्तर प्रदेश

पांच दिन पहले लापता हुए युवक की बेरहमी से हत्या, घाटमपुर में पुलिस को मिला नरकंकाल …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों रिपोर्ट )

फतेहपुर। जिले के बकेवर थानाक्षेत्र के एक गांव से लापता युवक की हत्या के बाद शव फेंके जाने की सूचना पर बकेवर पुलिस खोजबीन करते हुए साढ़ क्षेत्र पहुंची, लेकिन यहां सुंदरपुर गांव में नहर के किनारे पुलिस को शव की जगह नरकंकाल मिला। पांच दिन पहले लापता युवक के नरकंकाल में बदल जाने की बात पुलिस को भी नहीं हजम हुई है। मौके पर सीओ सदर और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। नरकंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।


बकेवर थानाक्षेत्र के मुसाफा पोस्ट के जरारा गांव निवासी प्रदीप उत्तर में बकेवर पुलिस को बताया था कि उसका भाई नीरज उर्फ नीरू रक्षाबंधन के दिन 22 अगस्त से लापता है। वह गांव के ही छोटेलाल कोरी के साथ बाइक से निकला था। प्रदीप के मुताबिक नीरू के पास 28 हजार रुपये भी थे। बकेवर पुलिस को दी तहरीर में प्रदीप ने बताया था कि छोटे तो गांव आ गया, लेकिन नीरू का कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस से कहा तो उसे टरका दिया गया। 26 अगस्त को उसे गांव के लोगों ने बताया कि 22 अगस्त की शाम को छोटेलाल गांव के बाहर नहर में खून से सने कपड़े धो रहा था।

पूछने पर बताया था कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और ये भी कहा कि किसी से बताना नहीं। प्रदीप की सूचना पर बकेवर पुलिस ने छोटेलाल को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कुबूल की। उसने बताया कि शव को साढ़ थानाक्षेत्र के सुंदरपुर गांव में नहर किनारे फेंक दिया है। इस पर बकेवर पुलिस जब वहां पहुंची तो उसे नरकंकाल मिला। नरकंकाल की हालत से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह महीनों पुराना है। सूचना पर साढ़ पुलिस भी पहुंच गई। कंकाल के कुछ दूर पर कपड़े और एक झोला भी मिला। प्रदीप के मुताबिक वह कपड़े और झोला नीरू का ही है। हालांकि, साढ़ एसओ रवींद्र सिंह के मुताबिक पांच दिनों में कोई भी शव कंकाल नहीं बन सकता। पुलिस ने बताया कि नरकंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।


सुंदरपुर गांव में नहर किनारे जिस जगह पर शव मिला वह जंगल का क्षेत्र है। पुलिस ये भी आशंका जता रही है कि जंगली जानवरों और कुत्तों के खाने की वजह से शायद शव कंकाल में बदल गया। लेकिन, इतनी जल्दी शव के कंकाल में बदलने से पुलिस उलझन में है। अब डीएनए टेस्ट से ही स्थिति साफ होगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी का गुरुवार को बांदा और चित्रकूट दौरा: तेरहवीं संस्कार में होंगे शामिल, अधिकारियों में बढ़ी हलचल

City News Uttar Pradesh

एक्शन में योगी सरकार : 29 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं महानिदेशालय

कोर्ट की अवमानना की जुर्रत : राइफल क्लब में खेल पर रोक का क्यों हो रहा खेल ?

City News Uttar Pradesh

मायावती की ‘साधु-संतों’ को चेतावनी: संविधान निर्माता की महानता पर सवाल बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh

सर्राफा व्यापारी की ‘गोली’ मारकर हत्या: बदमाशों का ‘बाजार’ में तांडव, व्यापारियों का फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh

62 करोड़ के बजट का इंतजार: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति बदहाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़