City News Uttar Pradesh
बांदा में 'गरजेगा' रेलवे का बुलडोजर: क्योटरा क्रासिंग के 'मकानों' पर लटकी तलवार !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में ‘गरजेगा’ रेलवे का बुलडोजर: क्योटरा क्रासिंग के ‘मकानों’ पर लटकी तलवार !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में एक बार फिर “बुलडोजर की गड़गड़ाहट” सुनाई देने वाली है। इस बार “बुलडोजर किसी अतिक्रमण पर नहीं, बल्कि रेलवे की दोहरीकरण परियोजना” के लिए गरजेगा। झांसी-मानिकपुर “रेल दोहरीकरण” के तहत बांदा से महोबा की ओर क्योटरा रेलवे क्रासिंग के पास “नई रेल पटरी बिछाने” का काम तेज हो गया है, और “रास्ते में आ रहे 5 मकानों को हटाने के लिए रेलवे ने बुलडोजर का अल्टीमेटम” दे दिया है।बांदा में 'गरजेगा' रेलवे का बुलडोजर: क्योटरा क्रासिंग के 'मकानों' पर लटकी तलवार !रेलवे निर्माण विभाग, प्रयागराज ने भवानीपुरवा गांव के 5 “भू-स्वामियों को सख्त नोटिस” जारी किया है। नोटिस में साफ कहा गया है, 15 दिन में “मकान खाली” करो, वरना “बुलडोजर से ध्वस्तीकरण” होगा। रेलवे ने मकान हटाने की अंतिम तिथि 5 नवंबर तय की है। इसके बाद 10 दिन का एक और मौका देकर दूसरा नोटिस जारी होगा।बांदा में 'गरजेगा' रेलवे का बुलडोजर: क्योटरा क्रासिंग के 'मकानों' पर लटकी तलवार !फिर भी “जमीन खाली नहीं हुई तो रेलवे की टीम बुलडोज”र लेकर मौके पर पहुंचेगी और “मकानों को जमींदोज” कर देगी। उप मुख्य अभियंता निर्माण अभिषेक सिंह ने बताया कि “प्रभावित लोगों को पहले ही कुल 54 लाख 28 हजार रुपये का मुआवजा” दिया जा चुका है।बांदा में 'गरजेगा' रेलवे का बुलडोजर: क्योटरा क्रासिंग के 'मकानों' पर लटकी तलवार !इसमें “जमीन का दोगुना और मकान का एक गुना मुआवजा” शामिल है। कुल 281.5 वर्ग मीटर जमीन अधिग्रहीत की गई है, जिसमें सुंदर सिंह (71.5 वर्ग मीटर), शहनउल्लाह (84 वर्ग मीटर), चिंतामणि त्रिपाठी व शिवदेवी (78 वर्ग मीटर) और सुरेश कुमार गुप्ता (48 वर्ग मीटर) की जमीन शामिल है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डकैतों के लिए “काल” बने अमिताभ यश : पाठा में डकैतों के इतिहास के ताबूत में ठोकी आखिरी कील …

City News Uttar Pradesh

News : किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने शुरू किया अनशन…

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन बोलें: भगवान राम सारे विश्व के आदर्श हैं, सिर्फ किसी धर्म विशेष के नहीं

City News Uttar Pradesh

Banda : सावन लगा रहा आग, अनाथबुझाने की लगा रहे गुहार …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें “करोड़ों रुपयों की कराई बरसात” : पेयजल संकट होगा “छू मंतर”

City News Uttar Pradesh

Banda : सांड़ी खदान द्वारा कब तक अत्याचार, तीन खदानों पर साढ़े 22 करोंड़ का जुर्माना …

ब्रेकिंग न्यूज़