28.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बाजार गया छात्र लापता: नहीं मिल रहा खोजे, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

बाजार गया छात्र लापता: नहीं मिल रहा खोजे, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बाजार जाने के लिए घर से निकला छात्र लापता हो गया। जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस और छात्र के परिजन तलाश में जुटे हुए हैं। अतर्रा कस्बे के बांदा रोड स्थित स्कूल के पास रहने वाले लवलीन कुमार गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र शोभित कुमार 2 अप्रैल की शाम को घर से बाजार जाने के लिए निकला था। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। रिश्तेदारी और संभावित जगहों पर तलाश हुई लेकिन बेटे का कुछ पता नहीं चला।

बाजार गया छात्र लापता: नहीं मिल रहा खोजे, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
Student who went to market missing: Search is not available, kidnapping report filed

पिता लवलीन की तहरीर पर अतर्रा पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही छात्र को बरामद करने के लिए खोजबीन शुरू कर दी है। इधर, चार दिनों से परिवार के लोग भी शोभित की तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अतर्रा कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही छात्र की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा। परिजनों से भी पूछतांछ की जा रही है। हालांकि अभी तक परिजनों के पास किसी भी प्रकार की फोन काल भी नहीं आई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौत का कारोबार: नकली दवाओं के जाल में बांदा, मरीजों की जिंदगी से खुला खिलवाड़ !

City News Uttar Pradesh

घर से बिना बताए निकला था युवक, रेलवे ट्रैक पर गले से कटा शव हुआ बरामद, पुलिस मामले की कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र शिकायतों के निस्तारण पर गंभीर: समाधान दिवस पर दिखे सख्त

महान देशभक्त व कुशल प्रशासक थे गोविंद बल्लभ पंत : डीएम आनंद …

City News Uttar Pradesh

बाइक चोरों की गैंग पर ‘पुलिस का चाबुक’: 6 गाड़ियां बरामद, एक गिरफ्तार, तीन फरार

City News Uttar Pradesh

Banda- बहकावे में न आएं किसान, कृषि बिल से दोगुनी होगी आमदनी: रविशंकर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़