- विनोद मिश्रा
बांदा। मेडिकल कॉलेज के “कर्मठता के लिये चर्चित प्राचार्य एस के कौशिक” इन दिनों लाचार एवं परेशान हैं। चिकित्सीय व्यवस्था बेपटरी होगी है। दुर्व्यवस्था की कहानी की थीम यह है की आठ चिकित्सकों का दूसरे अस्पतालों में ट्रांसफर हो गया था।

यह सभी नवीन तैनाती स्थल पर चले गए हैं। जबकि यहां आने वाले 12 चिकित्सकों में से किसी ने भी अभी तक ज्वाइनिंग नहीं की है। इससे मरीजों को इलाज में परेशानी हो रही है। व्यवस्था कैसे सुचारू हो इसके लिये प्राचार्य कौशिक के दिलों दिमाग में बहुत बड़ी कसक है।

हालत यह है की कई बीमारियों से संबंधित ओपीडी खाली हैं। इन विभागों के मरीजों को रेफर किया जाता है या फिर घंटों लाइन लगकर अन्य बीमारियों से संबंधित चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज के जो डॉक्टर ट्रांसफर में चले गये उनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, पैथालॉजिस्ट, सर्जन, दंत रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया और फार्माक्लोजी से संबंधित हैं।

हालत यह हैं की विशेषज्ञ एवं सीनियर डाक्टरों के अभाव में ज्यादातर विभाग जूनियर डाक्टरों के हवाले है। ऐसे में मरीजों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है। मंडल के चारों जिलों से रेफर होकर आने वाले “मरीजों के सामने दिक्कत है की जायें तो जायें कहां, समझें का कौन यहां दर्द भरे दिल की जुबां”।

“इस घनघोर आलम से जूझ रहे मेडिकल कालेज के प्राचार्य एस के कौशिक की हालत सिसकने जैसी” हो गई है। पर उनमें “गजब का आत्मबल” है। कहते हैं की सीनियर डाक्टरों के जाने से दिक्कत हो रही है, फिर भी किसी तरह से चिकित्सीय व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। “कांट्रेक्ट बेसिस चिकित्सकों की भी मदद” ले रहें हैं। यहां के लिये स्थानांतरित डाक्टरों के न आने की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
