City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा को तहसील में राजस्व वसूली मिली कमजोर : तगड़ा बनाने की दी हिदायत
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा को तहसील में राजस्व वसूली मिली कमजोर : तगड़ा बनाने की दी हिदायत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन ने सदर तहसील का गहन निरीक्षण किया। राजस्व वसूली कमजोर मिली। इसे तगड़ा करने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने विभिन्न पटलों, अभिलेखागार, कम्प्यूटीकृत नामांकन पंजिका, राजस्व वाद रजिस्टर, भूलेख कम्प्यूटर केन्द्र, उप जिलाधिकारी,तहसीलदार कोर्ट, पेंशन एवं कर्मचारियों से सम्बन्धित प्रकरण आदि को परखा जांचा। निस्तारण गति देखी।

डीएम दीपा को तहसील में राजस्व वसूली मिली कमजोर : तगड़ा बनाने की दी हिदायत
DM Deepa got weak revenue collection in tehsil: instructed to make it strong

निरीक्षण में उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण किये जाने, अमलदरामद के परवाना जारी करने का रजिस्टर देखा। समय से राजस्व वादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये।

डीएम दीपा को तहसील में राजस्व वसूली मिली कमजोर : तगड़ा बनाने की दी हिदायत
DM Deepa got weak revenue collection in tehsil: instructed to make it strong

उन्होंने तहसील स्तर से जारी किये जाने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों को समय से जारी करनें जाने तथा जनशिकायतों का गुणवत्ता एवं समयबद्धता से निपटारे के निर्देश दिये। बडे बकायेदारों से वसूली रजिस्टर भी देखा। अमीनों के द्वारा वसूली कराये जाने तथा बकायेदारों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये। राजस्व वसूली कम पाये जाने पर लक्ष्य पूर्ति को कहा।

डीएम दीपा को तहसील में राजस्व वसूली मिली कमजोर : तगड़ा बनाने की दी हिदायत
DM Deepa got weak revenue collection in tehsil: instructed to make it strong

डीएम ने निरीक्षण में भूलेख अभिलेखागार में देखा ग्रामवार रखे राजस्व अभिलेखों का निरीक्षण किया। कम्प्यूटरीकृत खसरा,खतौनी पटल के अवलोकन में आवेदकों से वार्ता कर खतौनी जारी करने को कहा।

डीएम दीपा को तहसील में राजस्व वसूली मिली कमजोर : तगड़ा बनाने की दी हिदायत
DM Deepa got weak revenue collection in tehsil: instructed to make it strong

उन्होंने वरासत के मामलों का समयबद्धता के साथ निस्तारण के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर सुरभी शर्मा, तहसीलदार सदर पुष्पक सहित सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू माफिया ‘बेलगाम’: बांदा में डंप कारोबारियों का राज, प्रशासनिक ‘खामोशी’ पर उठे सवाल ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने किया टैलेंट सर्च लीग का शुभारंभ: बोले- खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

City News Uttar Pradesh

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा कल से होगी शुरू, 51.92 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

अंकित बासू बनें व्यापारियों की ‘ढाल’: 6.33 लाख़ की चोरी का खुलासा न होने पर डीएम एवं एसपी से जताया एतराज !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ सपाइयों का हल्लाबोल, कहा जुमलेबाजी नही रोजगार चाहिए

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: राष्ट्रभक्ति की ‘ज्वाला’ से निकला ‘अटल’ नेतृत्व, विचार बने ‘युगदर्शी’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़