26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दुस्साहस : घर में युवक की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात का संदेह, रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

दुस्साहस : घर में युवक की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात का संदेह, रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई । घटना निभौर गांव की है, जहां मंगलवार की रात करीब दो बजे घर में सो रहे युवक ने राजू (27) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर आगे की जांच शुरू की है।

दुस्साहस : घर में युवक की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात का संदेह, रिपोर्ट दर्ज
Audacity: Murder of a young man by strangulation in the house, suspicion of incident in love affair, report filed

पुलिस ने बताया कि गले मे गहरा घाव का निशान है। घटना में चाकू का इस्तेमाल बताया गया है। बगल में सो रहे मृतक के पिता देवलाल ने बचाने और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल पिता का सीएचसी में इलाज कराया गया है।

add
वहीं, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पिता की तहरीर पर रामरूप के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। प्रथम दृष्टया हत्या की वजह प्रेम प्रसंग सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी अभिनंदन और एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने सील किए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने की बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट: कामदगिरि के महंत मदन गोपाल दास का स्वामी प्रसाद मौर्य पर कड़ा प्रहार, कहा- चंद वोटों के लिए दे रहे विवादित बयान

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: इंडिया गठबंधन अटूट, चुनाव में पीडीए बनेगा जीत का आधार

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में शिक्षा क्रांति की दस्तक: चारों जिलों में खुलेंगे सीएम मॉडल स्कूल

बदहाल हकीकत: ‘दिल’ की बीमारियां लाइलाज, जान ‘रेफर सिस्टम’ के हवाले !

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी की योजना भटक रही सूनसान राहों में : नहीं आया “शहंशाह” !

City News Uttar Pradesh

टैक्स बार ऐशोसियन ने ज्वाइंट कमिश्नर को दिया ज्ञापन : समस्याओं से कराया अवगत

ब्रेकिंग न्यूज़