City News Uttar Pradesh
बालू माफियाओं की दबंगई : नहीं रुका ओवरलोड वाहनों के निकलने का सिलसिला
उत्तर प्रदेश

बालू माफियाओं की दबंगई : नहीं रुका ओवरलोड वाहनों के निकलने का सिलसिला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बालू माफियाओं की पौ बारह है। दबंगई के साथ ओवर लोड मोरंग के परिवहन की गति निरंतर जारी है। एक उदाहरण दे रहे हैं। बबेरू तहसील में बिना उद्घाटन औगासी पुल से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर अधिकारी सख्त हुए तिरपाल बांध मौरंग के ट्रक गुजारे जा रहें हैं। कस्बे में कतार से निकलने वाले ऐसे वाहन हमेशा हादसे और जाम का भी सबब बने रहते हैं।

बालू माफियाओं की दबंगई : नहीं रुका ओवरलोड वाहनों के निकलने का सिलसिला
Bullying of sand mafias: The process of release of overloaded vehicles did not stop

ओवरलोड मौरंग लादे 22 टायरा ट्रक के पलटने के बाद मासूम की मौत से भी अधिकारियों ने सबक नहीं लिया। मौरंग के ओवर लोड वाहनों का बेरोकटोक संचालन जारी है। हालांकिबिना उदघाटन पुल पर आवागमन से रोक की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी पर डाली जा रही आते हैं।

हादसे के बाद माफियाओं ने मौरंग लदे वाहनों पर तिरपाल बांध गुजारना शुरू कर दिया है। सात माह पहले यमुना नदी पर पुल बनकर तैयार हो गया था। बिना उद्घाटन व यातायात नियमों को ताक पर रखकर नरैनी, अतर्रा, बिसंडा, बबेरू, टोलाकाजी होते हुए यमुना नदी पुल पारकर फतेहपुर, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, प्रयागराज सहित तमाम स्थानों पर मौरंग से लदे ओवरलोड ट्रक 24 घंटे गुजरते हैं।

add
ग्रामीणों ने बिना पुल के उद्घाटन निकल रहे ओवरलोड वाहनों का विरोध किया।कोई सुनवाई नहीं हुई। आपको बता दे कि सोमवार को तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक के पलट जाने के बाद एक मासूम की मौत व चार की हालत गंभीर होने के बाद ग्राम औगासी में आलाधिकारी पहुंचे, पर ओवरलोड वाहनों के गुजरने पर पाबंदी नहीं लग सकी। एसडीएम रावेंद्र सिंह का कहना है कि पुल से आवागमन पर मेरे द्वारा कोई रोक नहीं लगाई गई है, न ऐसा कोई शासन से निर्देश है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने रोक लगाई हो तो मेरे संज्ञान में नहीं है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस संग मना विशेष अंतरा दिवस …

यूपी सरकार ने ‘कफ सिरप’ पर कसी नकेल: अब डाक्टर के पर्चे पर ही मिलेगी दवा, केमिकल की भी होगी जांच

City News Uttar Pradesh

बबेरू का ‘शेर विधायक विशंभर’ गरजे तो ‘हिली सत्ता’: चुटीले तीरों से ‘भाजपा बैकफुट’ पर !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : डीएम आनन्द सिंह नें बताया, महाराजा सुहैलदेव का क्या था योगदान …

City News Uttar Pradesh

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह की हुंकार : व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई होगी तेज

बांदा के स्कूलों में शीत कालीन अवकाश घोषित:14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़