27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जिले का अन्नदाता बुआई के लिये खाद को परेशान : मंडी समिति के पास लगाया जाम
उत्तर प्रदेश

जिले का अन्नदाता बुआई के लिये खाद को परेशान : मंडी समिति के पास लगाया जाम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का अन्नदाता खेतों में बुआई हेतु खाद के लिए परेशान है, खाद केंद्र पर वह पहुंच रहे हैं तो उन्‍हें डीएपी नहीं मिल पा रही है।परेशान हो उन्होंने मंडी समिति के बाहर सड़क जाम कर हंगामा को मजबूर होना पड़ा। जिले में एक पखवारे से खाद की किल्लत बनी हुई है। स्थिति बनी सुबह से ही दूर दराज से किसान मंडी पहुंचते हैं, यहां पहुंचकर वे लाइन लगा देते हैं।

जिले का अन्नदाता बुआई के लिये खाद को परेशान : मंडी समिति के पास लगाया जाम
The district’s Annadata troubled the manure for sowing: Jam imposed near Mandi Committee

किसानों का आरोप है कि संबंधित कागज जमा करने के बाद भी अभी से खाद नही मिली है।खाद नहीं मिली तो किसानों ने मंगलवार को जाम लगाकर हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप है कि खाद के लिए एक को- ऑपरेटिव और एग्रो के चक्कर लगा रहे हैं, वहीं कृषि विभाग का कहना है कि खाद की कोई कमी नहीं है, सभी केंद्रों पर पर्याप्त खाद मौजूद हैं।

जिले का अन्नदाता बुआई के लिये खाद को परेशान : मंडी समिति के पास लगाया जाम
The district’s Annadata troubled the manure for sowing: Jam imposed near Mandi Committee

जिले बारिश होने के कारण किसानों में 3 गुना खाद की मांग बढ़ी है। जमालपुर के इंद्रजीत,जारी गांव के बृजभूषण और राजेश खाद न मिलने से परेशान नजर आए।इन किसानों ने कहा अगर उन्‍हें एक दो बोरी मिल जाये तो काफी राहत होगी।

जिले का अन्नदाता बुआई के लिये खाद को परेशान : मंडी समिति के पास लगाया जाम
The district’s Annadata troubled the manure for sowing: Jam imposed near Mandi Committee

जिला मुख्यालय मंडी समिति में बने खाद वितरण के 3 से 4 अलग-अलग केंद्र बने हैं। यहां किसानों ने सारे दस्‍तावेज भी जमा कर दिए लेकिन उन्‍हें डीएपी नहीं मिल पा रही है।वहीं जिला प्रशासन ने इस बारे में कहा कि खाद उपलब्ध है और पॉस मशीन से खाद का वितरण हो रहा है। डीएम अनुराग पटेल ने कहा खाद की बिल्‍कुल भी कमी नहीं है औऱ रैक मंगवाने का ऑर्डर शासन को भेज गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : बेटों ने बेरहमी से किया पिता का कत्ल, पहले ईंटों से कूचा…फिर कुल्हाड़ी से काट डाला …

यूपी : दाेहरे सुरक्षा घेरे में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने परखी व्यवस्था

स्टील एवं स्क्रैप माफिया रवि काना बांदा जेल में शिफ्ट: दो सौ करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्त

City News Uttar Pradesh

यूपी में पुलिस पर फिर चली गोली : दो भाइयों विवाद निपटाने गए दारोगा की गोली मारकर हत्या …

मेडिकल कॉलेज में डाका: पुलिस चौकी के बावजूद ‘दो घरों’ में सेंध, सीसीटीवी में कैद हुआ ‘कांड’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : मौसा के घर गए युवक का मंदिर के पीछे पड़ा मिला शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़