28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
चुनाव लड़ेगा बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी, मुलाकात करने आए बेटों ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी विधानसभा 2022 : चुनाव लड़ेगा बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी, मुलाकात करने आए बेटों ने दी जानकारी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वह किस दल से लड़ेगा यह अभी तय नहीं है। पूर्वांचल के माफिया मुख्तार से जेल में मुलाकात के बाद पुत्र अब्बास अंसारी ने सरकार पर तीखी टिप्पणी की है। गुरुवार को मुख्तार से मिलने आए उसके बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी ने जेल के बाहर मीडिया से ये बातें साझा की।

चुनाव लड़ेगा बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी, मुलाकात करने आए बेटों ने दी जानकारी
Bahubali Mukhtar Ansari, lodged in Banda jail, will contest the elections, the sons who came to meet gave information

अब्बास ने कहा कि पिता की रिहाई के भले ही अभी कोई आसार नहीं हैं। पर वे अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में हैं। प्रदेश सरकार के कारनामों की कॉपी जांचने का समय आ गया है। इनका फेल होना तय है। उत्पीड़न का जल्द अंत होने वाला है। वर्ष 2022 में भाजपा सत्ता से बेदखल होगी। किसी दल से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहाकि यह समय बताएगा। उन्हें संविधान, लोकतंत्र व देश की अदालतों पर भरोसा है। करीब तीन घंटे चली मुलाकात के दौरान बेटों ने उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की जानकारी ली।

चुनाव लड़ेगा बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी, मुलाकात करने आए बेटों ने दी जानकारी
Bahubali Mukhtar Ansari, lodged in Banda jail, will contest the elections, the sons who came to meet gave information

– बेटे ने बताया था मुख्तार की जान को खतरा

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से कुछ दिन पहले जेल में बेटे उमर अंसारी व बड़े भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने मुलाकात की थी। जेल से बाहर आने के बाद बड़े भाई ने कहा कि जेल में मुख्तार की जान को खतरा बरकरार है। उन्हें ऊपर वाला बचाए हुए है। सपा नेता सिबगतुल्लाह ने कहा कि वह मुख्तार की सेहत और सुरक्षा संबंधी जानकारियां लेने आए थे। कहा कि मुख्तार को मारने के प्रयास तो बहुत किए जा रहे हैं। जब तक ऊपर वाला बचाए है तो कोई कुछ नहीं कर सकता। कहा कि भाजपा सरकार का समय पूरा हो गया है। सत्ता परिवर्तन जरूर होगा।

चुनाव लड़ेगा बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी, मुलाकात करने आए बेटों ने दी जानकारी
Bahubali Mukhtar Ansari, lodged in Banda jail, will contest the elections, the sons who came to meet gave information

एक प्रश्न के जवाब में कहा कि समय के साथ वह चल रहे हैं। उन्होंने बेटे सहित सपा की सदस्यता ली है। वह कौमी एकता पार्टी से विधायक रह चुके हैं। बताया कि मुख्तार की सेहत पहले से बेहतर है। उधर, प्रभारी कारागार अधीक्षक पीके तिवारी ने बताया जेल मैनुअल के अनुसार ही मुलाकात कराई गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सरसों और तेल रिकार्ड महंगा, भोजन में कैसे लगे तड़का ! …

बांदा लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत हुई सुनिश्चत ? चुनाव संग्राम में बना ली है लीड ?

ईवीएम विवाद: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग, ईवीएम से चुनाव के मुद्दे पर हो जनमत संग्रह

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक “प्रकाश दिवेदी गदगद” : कैंप कार्यालय में हुआ “भरत मिलाप”

City News Uttar Pradesh

Banda : ट्रैक्टर से कुचल कर किशोर की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम…

विधायक प्रकाश का बैठकों का दौर गर्म : पार्टी जनों को जीत का दे रहे मंत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़