- विनोद मिश्रा
बांदा। वोट करेंगे वोट करेंगे, दारू-मुर्गा पर चोट करेंगे। मतदान की प्रेरणा देने वाले ऐसे कई नारे सोमवार को शहर की सड़कों पर गूंजते रहे। इस अलख को जगाने की कमान जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने खुद संभाली। विकास भवन से 80 दिव्यांगजनों जिनमें 50 दिव्यांग ट्राईसाइकिल, 20 ई-रिक्शा और 10 मोटर ट्राईसाइकिल के साथ शामिल हुए, जागरूकता रैली निकाली गई। रैली शहर के विभिन्न स्थानों के साथ ही मुख्य बाजार में भी घूमी। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने रैली को संबोधित करते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल के नेतृत्व में जिला प्रशासन के उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित स्वीप प्रभारी अधिकारी सहित अधिकारी, कर्मचारी महाराणा प्रताप चैराहे से पैदल भ्रमण करते हुए कालू-कुआं, ओवर ब्रिज से बाबूलाल चैराहा से अमर टाकीज, छावनी से महेश्वरी देवी मन्दिर होते हुए रामलीला मैदान पर लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय कर समापन किया। रैली के दौरान जनपदवासियों को 23 फरवरी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने माइकिंग करते हुए जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक का यह परम कर्तव्य है कि वह अपना कीमती मत का दान करें। अर्थात मतदान के महापर्व में भाग लेकर देश को सही प्रतिनिधि देने में अपना सहयोग करें क्योंकि हम सभी को लोकतंत्र में मत देने का अधिकार है और यह अधिकार हमें इसलिए दिया गया है कि हम तय कर सकें कि देश को कौन चलायेगा और कौन इस देश को चलाने योग्य है।

जैसा कि सभी को ज्ञात है कि हमारे देश में मतदान के समय बहुत ही कम मतदान होता है, जिसका प्रभाव सीधे हमारे देश के विकास और उसके भविष्य पर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि मन्दिरों में किया गया दान हमें पुण्य देता है तो वहीं लोकतंत्र में मत का दान हमें एक अच्छा प्रतिनिधि देता है। लोकतंत्र में मत को सबसे बडा दान कहा जाता है और इस दान को देने से हमारा कोई नुकसान नही होता है बल्कि सिर्फ कल्याण ही होता है। इसलिए जनपदवासियों से अपील है कि सभी नागरिक लोकतंत्र में मतदान के महत्व को अच्छी तरह से समझें और अपने देश, प्रदेश एवं जनपद को तरक्की की ओर बढाने में सहयोग करें।

उन्होंने कुछ इस अंदाज में कहा कि लोग साथ आते गये और कारवां बनता गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, उप निदेशक शैलेष श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर सौरभ बाबू, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह सहित विभिन्न स्कूल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, बीएसए, सीडीओ स्टेनो अनूप रावत, समाज कल्याण अधीक्षक जितेंद्र मिश्रा और दिव्यांगजन आईकॉन स्वीप जितेंद्र कुमार यादव (राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कालेज, महोखर) आदि शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
