29.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
देवरिया नरसंहार : सीएम योगी का बड़ा एक्शन, एसडीएम-तहसीलदार समेत 15 अफसर सस्पेंड, बोले- कोई भी दोषी बचेगा नहीं
उत्तर प्रदेश

देवरिया नरसंहार : सीएम योगी का बड़ा एक्शन, एसडीएम-तहसीलदार समेत 15 अफसर सस्पेंड, बोले- कोई भी दोषी बचेगा नहीं

  • ब्यूरो रिपोर्ट

योगी सरकार ने देवरिया नरसंहार (Deoria massacre) के 4 दिन बाद बड़ा एक्शन लिया है। सीएम योगी के निर्देश पर शासन ने एसडीएम, सीओ रूद्रपुर, दो तहसीलदार, 3 लेखपाल, थाना प्रभारी रूद्रपुर समेत 8 सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है। साथ ही लापरवाह तहसीलदारों, सीओ के खिलाफ विभागीय जांच के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने देवरिया कांड की खुद समीक्षा भी की और कहा, दोषी कोई भी हो वह किसी भी हाल में बचेगा नहीं।

देवरिया नरसंहार : सीएम योगी का बड़ा एक्शन, एसडीएम-तहसीलदार समेत 15 अफसर सस्पेंड, बोले- कोई भी दोषी बचेगा नहीं
Deoria massacre: Big action by CM Yogi, 15 officers including SDM-Tehsildar suspended, said – no culprit will be spared

घटना के दूसरे दिन 3 अक्टूबर को सीएम योगी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मृतक सत्यप्रकाश दुबे के घायल बेटे का हाल जाना था। योगी ने घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
वहीं जिस तरह जमीनी विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया, उसको लेकर भी सीएम योगी ने नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि रुद्रपुर तहसील के राजस्वकर्मियों और थाने की पुलिस ने समय से मामले का निस्तारण कराने में ढिलाई क्यों बरती ?

add
गुरुवार को शासन ने देवरिया हत्याकांड की रिपोर्ट सीएम के सामने पेश की। जिसमें दोषी कर्मचारी और अधिकारी की लापरवाही सामने आई। जांच में यह भी सामने आया है कि इस विवाद के संबंध में सत्यप्रकाश दुबे ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में IGRS के जरिए कई शिकायतें की थीं। पुलिस और राजस्व विभाग में भी शिकायत भेजी थी। जबकि, दोनों विभाग के संबंधित अधिकारियों ने इसे न ही गंभीरता से लिया और न ही निस्तारण किया था।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार स्वास्थ्यकर्मी की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की घटना

City News Uttar Pradesh

सड़क पर मौत का तांडव: काल बनकर आई डीसीएम, दो युवकों को कुचला, चालक गिरफ्तार

विधायक प्रकाश द्वारा पीएम और सीएम का सपना साकार: बांदा में बनाया अनूठा अमृत सरोवर

योगी सरकार का तोहफा : रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त बस यात्रा, 21 से 22 अगस्त मध्य रात्रि तक मिलेगी यह सुविधा …

सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश: बेहतर हो बिजली व्यवस्था, सभी क्षेत्रों को दी जाए 24 घंटे बिजली

City News Uttar Pradesh

अनुज हनुमत की ‘ब्रांड एंबेसडर’ पर ताजपोशी: स्वच्छ भारत में ‘निर्णायक भूमिका’ बरकरार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़