City News Uttar Pradesh
रणबीर कपूर के बाद ED के रडार पर कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, हिना खान : भेजा गया समन, बेटिंग एप से जुड़ा है मामला
देश विदेशमनोरंजन

रणबीर कपूर के बाद ED के रडार पर कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान : भेजा गया समन, बेटिंग एप से जुड़ा है मामला

ED Summon : महादेव बेटिंग एप मामले में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के बाद अब ईडी (The Enforcement Directorate) के रडार पर हुमा कुरैशी समेत कई स्टार्स आ गए हैं। ईडी ने फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, टीवी एक्ट्रेस हिना खान और टीवी की दुनिया के जानेमाने कॉमेडियन कपिल शर्मा को समन किया है।

रणबीर कपूर के बाद ED के रडार पर कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, हिना खान : भेजा गया समन, बेटिंग एप से जुड़ा है मामला
After Ranbir Kapoor, Kapil Sharma, Huma Qureshi, Hina Khan on ED radar: Summons sent, case related to betting app

हाल ही में ईडी ने 4 अक्टूबर को रणबीर को समन भेजकर 6 अक्टूबर को रायपुर, छत्तीसगढ़ में एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था। हालांकि लेटेस्ट खबर के मुताबिक रणबीर ने ईडी को मेल कर 2 हफ्ते का वक्त मांगा है। इसके पीछे एक्टर ने पर्सनल फैमिली रीजन और पहले कर चुके कमिटमेंट्स का हवाला दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में सिर्फ रणबीर कपूर, हुमा कुरैशी, हिना खान और कपिल शर्मा ही नहीं बल्कि टीवी और बॉलीवुड जगत के और भी सेलेब्स के नाम शामिल हैं।
खबरों के मुताबिक इस लिस्ट में सनी लियोनी, पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़, म्यूजिक कंपोज़र विशाल ददलानी का भी नाम है। हालांकि फिलहाल आधिकारिक तौर पर इन सेलेब्स के नाम सामने नहीं आए हैं।

रणबीर कपूर के बाद ED के रडार पर कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, हिना खान : भेजा गया समन, बेटिंग एप से जुड़ा है मामला
After Ranbir Kapoor, Kapil Sharma, Huma Qureshi, Hina Khan on ED radar: Summons sent, case related to betting app

– यह है पूरा मामला ?

दरअसल, ईडी इन सारे सेलेब्स को तलब कर रही है जो ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शरीक हुए थे। सौरभ पर हवाला के जरिए सितारों को पैसे देने का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के कई सितारे इस साल की शुरुआत में फरवरी महीने में महादेव बुक ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल होने दुबई पहुचे थे। खबरों की मानें तो इस शादी में 200 करोड़ रुपए का खर्चा किया गया था. वहीं शादी में पहुंचकर कई सितारों ने परफॉर्म भी किया था।
खबरों के मुताबिक आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की कंपनी दुबई से चल रही थी। इन पर आरोप है कि वो नए यूजर्स को भर्ती करने, यूजर्स आईडी बनाने और गुमनाम बैंक खातों के एक जटिल नेटवर्क के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग में संलग्न होने के लिए एक ऑनलाइन खेल सट्टेबाजी एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहे थे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अयोध्या एयरपोर्ट का बदला गया नाम: अब महर्षि वाल्मीकि के नाम से जाना जाएगा हवाई अड्डा

City News Uttar Pradesh

यूपी में मदरसों का सर्वे पूरा: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले मदरसा, 15 तक डीएम शासन को देंगे सर्वे रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

In Balika Vadhu Season 2, Banda’s daughter actress Supriya Shukla will be seen.

City News Uttar Pradesh

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान, पत्नी ज्योति ने मांगा करोड़ों का एलिमनी, तलाक की तैयारी तेज

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की मिट्टी बोली तो ‘हिल’ गया ‘बॉलीवुड’: महंगाई डायन ने ‘दुनिया’ को दिखाया लोकगीत का दम

City News Uttar Pradesh Desk

ऐतिहासिक जीत: भारत बना विश्व क्रिकेट का बादशाह, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हाराकर जीती चैंपियंस ट्रॉफी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़