City News Uttar Pradesh
ईवीएम विवाद: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग, ईवीएम से चुनाव के मुद्दे पर हो जनमत संग्रह
उत्तर प्रदेशराजनीति

सपा मुखिया अध्यक्ष अखिलेश का भाजपा पर करारा तंज: बोले- ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स इन्हीं के संगठन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि देश की सौ करोड़ जनता भाजपा के खिलाफ है। भाजपा डरी हुई है इसीलिए विपक्षी नेताओं को फर्जी केसों में फंसा रही है। भाजपा जिससे घबराती है, उसे झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार करती है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स तथा अन्य सरकारी संस्थाएं भाजपा के प्रकोष्ठ हैं और उनके संगठन का हिस्सा हैं। पहले पत्रकारों के घरों पर छापेमारी की गई और और अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी और गिरफ्तारी हुई। यह सब भाजपा के कहने पर हो रहा है।

सपा मुखिया अध्यक्ष अखिलेश का भाजपा पर करारा तंज: बोले- ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स इन्हीं के संगठन
SP Chief President Akhilesh took a tough jibe at BJP: Said- ED, CBI and Income Tax are their organizations.

प्रतापगढ़ में समाजवादी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता पार्टी के विचारों और कार्यक्रमों को लेकर गांव-गांव, घर-घर जाएंगे और भाजपा को हराने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। इंडिया गठबंधन इस बार लोकसभा चुनाव में पीडीए के साथ मिलकर भाजपा को हराएगा। मीडिया से रूबरू अखिलेश ने देवरिया कांड के लिए सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अगर समय पर कार्रवाई की होती तो छह लोगों की हत्याएं नहीं होती।

आरोप लगाया कि भाजपा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के बजाय घटना से लाभ लेना चाहती है। मांग की कि सरकार उच्च स्तरीय जांच कराकर मामले में जिम्मेदार सभी के खिलाफ कार्रवाई करे और बर्खास्त करे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल देवरिया जाएगा तो दोनों परिवारों से मिलेगा। सपा प्रमुख अखिलेश ने आरोप लगाया कि सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। गड्ढामुक्त के नाम पर आवंटित बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। लाखों करोड़ के एमओयू का दावा किया गया लेकिन कहीं पर भी कोई फैक्ट्री नहीं लगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जिले में गूंजी विवाह योजना की शहनाई: सांप्रदायिक सौहार्द की यूपी में अनोखी मिशाल

City News Uttar Pradesh

फर्रूखाबाद : महिला की गला काटकर निर्मम हत्या, धड़ से कुछ दूरी पर पड़ा मिला सिर, गांव में फैली सनसनी …

मेडिकल कॉलेज में मारपीट: चार ‘इंटर्न डॉक्टर’ किये गये निलंबित

City News Uttar Pradesh

कृषि मंत्री नें शाही बोले भोजन में श्री अन्न अपनायें : निरोगी हो चंगा हो जायें

डीएम दीपा रंजन का प्रयास : समाधान दिवसों पर जनता में जगी आस

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह का प्रयास : भूगर्भ जल अब जमकर भरेगा उछाल …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़