![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। गांवों की गलियों से लेकर जिला मुख्यालय तक, अब पंचायत चुनाव की धमक सुनाई देने लगी है। “चुनाव आयोग की टेबलों पर अब कागज़ नहीं, रणनीति सरक” रही है। उधर गांवों में दावेदारों ने मतदाताओं से मेलजोल बढ़ाकर “समर्थन के बीज” बोना शुरू कर दिया है। एक तरफ आयोग की चाक-चौबंद मशीनरी मुस्तैदी से पुनर्गठन, परिसीमन और मतदाता पुनरीक्षण की बारीक गणनाओं में जुटी है, वहीं दूसरी ओर “गांवों में चेहरे बदलकर,मुस्कानें लेकर संभावित उम्मीदवार” अपने जनाधार को मजबूत करने में लग गए हैं। पूर्व में बांदा जनपद की आठ ब्लॉकों में कुल 471 ग्राम पंचायतें थीं। नगर निकायों में शामिल कुछ पंचायतों के चलते फिलहाल 469 ग्राम पंचायतें शेष हैं। लेकिन इस बार पुनर्गठन में कई नई पंचायतों के सृजन की संभावना है।

जिलाधिकारी से लेकर पंचायती राज विभाग तक, इसको लेकर दौड़ में हैं। डीपीआरओ राजेन्द्र प्रसाद ने पुष्टि की है कि तय समय पर सूचना भेजी जाएगी। “गांव के ‘कद्दावर’ लोग अब बीमारों का हाल पूछने, शादी-ब्याह में शामिल होने और जनाजे में रोने लगे” हैं। ये वही लोग हैं जो बीते चार साल गांव से ग़ायब रहे। अब चुनावी मौसम है तो “रिश्तों की मिठास भी लौट आई” है। मतदाताओं को दवा, राशन, अस्पताल, स्कूल और अन्य सहायताओं की पेशकश के साथ भावनात्मक सियासत ने भी दस्तक दे दी है। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जून से शुरू यह सितंबर-अक्टूबर तक कार्य चलेगा। मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार डिजिटल निगरानी और पारदर्शिता पर अधिक ज़ोर रहेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
